ब्रेकिंग न्यूज़

मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा

CM नीतीश के निर्देश के बाद पत्रकार हत्याकांड मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 आरोपियों की हुई गिरफ्तार

19-Aug-2023 09:09 AM

By First Bihar

ARARIA : इस वक्त की बड़ी खबर अररिया से निकल कर सामने आ रही है जहां दैनिक अखबार के पत्रकार विमल यादव हत्याकांड में 4 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। पुलिस की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार देर रात विवाह पुलिस मैन का में की टीम ने छापेमारी कर इस मामले में चार आरोपी को गिरफ्तार किया है। इन लोगों ने पत्रकार को घर से बुलाकर गोली मारी थी।


दरअसल, अररिया जिले के रानीगंज में शुक्रवार की सुबह बेखौफ अपराधियों ने सनसनीखेज कांड को अंजाम दिया। अपराधियों ने रानीगंज के एक दैनिक अखबार के रिपोर्टर विमल कुमार यादव की गोली मार कर हत्या कर दी। अपराधियों ने पहले सुबह-सुबह उनके घर का दरवाजा खटखटाया और आवाज देकर बाहर बुलाया। जैसे ही ही विमल घर का दरवाजा खोल कर बाहर निकले, बदमाशों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। इससे दो साल पहले इनके सरपंच भाई की भी इसी तरह बदमाशों ने हत्या कर दी थी। उनके मर्डर केस में विमल मुख्य गवाह थे। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि मुख्य गवाह होने के कारण बदमाशों ने उनकी हत्या कर दी। विमल को बदमाशों ने कई बार गवाही देने से रोकने की कोशिश की थी। 


वहीं, इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि, यह  घटना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा, 'मैंने अधिकारियों से इसे देखने को कहा है। जल्द एक्शन भी दिखेगा।' जिसके बाद अब अररिया पुलिस ने इस मामले में एक्शन लेते हुए 4 मुख्य आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।


इधर, इस मामले में  पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने अररिया में पत्रकार हत्या मामले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि सरकार अपराधियों के आगे घुटने टेक चुकी है।  नीतीश कुमार  ने सत्ता में बने रहने के लिए क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म, यानी 'ट्रिपल सी' से समझौता कर लिया है। वे अपराध रोकने की इच्छा-शक्ति खो चुके हैं। जो सरकार अपराधियों की जाति और धर्म देख कर कार्रवाई करती है, वह राज धर्म का पालन नहीं कर सकती।