ब्रेकिंग न्यूज़

पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल बिना ऐप के चलेगा Amazon का नया स्मार्टफोन? Alexa के दम पर Apple-Samsung को देगा टक्कर, जानिए Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप बिहार में बड़ी वारदात: लूटपाट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा

Home / news / CM के गढ़ में गरजे चिराग, बोले.. नीतीश की सत्ता गिरेगी, बिहार में...

CM के गढ़ में गरजे चिराग, बोले.. नीतीश की सत्ता गिरेगी, बिहार में बनेगी लोजपा की सरकार

01-Aug-2021 02:57 PM

By Vyom Dipansh

NALANDA : लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज अपनी आशीर्वाद यात्रा के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा पहुंचे. नालंदा पहुंचते ही चिराग के तेवर मुख्यमंत्री पर सख्त दिखे. उन्होंने सात निश्चय योजना को सबसे भ्रष्टाचारी योजना बताते हुए एक बार फिर बिहार में मध्यावधि चुनाव होने की बात कही और अगली सरकार में लोजपा की सक्रिय हिस्सेदारी होने का दावा किया. 


आशीर्वाद यात्रा पर नालंदा पहुंचे चिराग पासवान ने वहां के लोगों को अपार जनसमर्थन देने के लिए धन्यवाद दिया. चिराग ने कहा कि आज उनके स्वागत में जिस तरह का जनसैलाब नीतीश कुमार के गृह जिले में उमड़ा है, उससे यह साफ़ जाहिर होता है कि खुद मुख्यमंत्री के गृह जिले के लोग और पूरे बिहार की जनता उनकी नीतियों से नफरत करने लगी है. 


सात निश्चय योजना सबसे भ्रष्टाचारी 
चिराग ने एक बार फिर सात निश्चय योजना को अबतक की सबसे भ्रष्टाचारी योजना बताया. चिराग ने कहा कि मुख्यमंत्री को एक बार सड़क मार्ग से अपने गृह जिले जरूर आना चाहिए तब उन्हें यहां की सड़कों का हाल और लोगों का उनके प्रति आक्रोश का पता चलेगा. बाढ़ के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यहां की जनता बाढ़ से परेशान होकर एनएच पर अपना गुजर बसर करने को मजबूर है. लेकिन मुख्यमंत्री केवल हवाई सर्वेक्षण कर वास्तविकता से पल्ला झाड़ लेते हैं.


मध्यावधि चुनाव होना तय  
लोजपा अध्यक्ष ने एक बार फिर बिहार में मध्यावधि चुनाव होने की बात कही. चिराग पासवान ने कहा कि उनकी आशीर्वाद यात्रा में जिस तरह जनसमर्थन उन्हें मिल रहा है उससे यह साफ़ झलकता है कि लोगों का आक्रोश नीतीश कुमार के प्रति कितना ज्यादा बढ़ गया है और लोगों का विश्वास 'बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट' पर है. उन्होंने कहा कि आने वाले समय लोजपा का होगा. मध्यावधि चुनाव के बाद जो सरकार बनेगी वो लोजपा की होगी और उसमें लोक जनशक्ति पार्टी की बड़ी भूमिका होगी.