ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...

Home / news / सीएम नीतीश के अफसरों की मनमानी से परेशान हैं भाजपा विधायक, अब बैठेंगे...

सीएम नीतीश के अफसरों की मनमानी से परेशान हैं भाजपा विधायक, अब बैठेंगे धरना पर

11-Feb-2022 11:13 AM

PATNA : भाजपा विधायक नीतीश मिश्रा बिहार में अफसरशाही से इतने परेशान हैं कि वो अब धरना देने का मन बना चुके हैं। इनके पत्र पर भी सरकारी अधिकारी संज्ञान नहीं लेते है।  नीतीश मिश्रा ने अपने क्षेत्र की एक समस्या को लेकर मुख्य सचिव से लेकर DM तक को पत्र लिखा, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे तंग आ कर उन्होंने 23 फरवरी को धरना पर बैठने की घोषणा की है।


बता दें, नीतीश मिश्रा तीन बार से झंझारपुर से विधायक है। JDU छोड़कर उन्होंने BJP ज्वाइन की थी। यह विधायक नीतीश सरकार में मंत्री रह चुके हैं। साथ ही पूर्व CM जग्ननाथ मिश्रा के बेटे हैं। फिर भी अधिकारी उनकी बात नहीं सुनते। 


दरअसल, विधायक ने मधुबनी डीएम को पत्र लिखकर रेलवे स्टेशन पर जलजमाव की समस्या से अवगत कराया था। उन्होंने झंझारपुर रेलवे स्टेशन क्षेत्र में जल-जमाव जैसी गंभीर समस्या के स्थायी समाधान के लिए हमने मुख्य सचिव बिहार और मधुबनी DM को भी पत्र दिया है, लेकिन अभी तक इस दिशा में स्थानीय प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की। पिछले वर्ष की बरसात में इस क्षेत्र की भयावह स्थिति हो गई थी।'


मधुबनी DM को लिखे पत्र में झंझारपुर से विधायक ने कहा है, 'रेलवे स्टेशन क्षेत्र में 2016 के बाद आमान परिवर्तन कार्य से आए बदलाव की वजह से जल जमाव होता है। अभी तक इसका स्थायी निदान नहीं हो सका है। मेरे प्रयास से 26 जुलाई 2019 को झंझारपुर अनुमंडल कार्यालय में DM की अध्यक्षता में जल-जमाव के निदान के लिए रेलवे के साथ बैठक हुई थी। मीटिंग में निर्णय के अनुसार, रेलवे पदाधिकारियों ने दिसंबर 2020 में कार्य पूर्ण कर दिया है। शेष कार्य स्थानीय प्रशासन को काम कराना था, लेकिन प्रशासन ने अपने जिम्मे का काम नहीं किया। 


मिश्रा ने कहा, 'आगामी बरसात में आने में केवल 4 महीना बाकी है। झंझारपुर रेलवे स्टेशन क्षेत्र में अनेक व्यवसायिक प्रतिष्ठान, सरकारी कार्यालय, बैंक और बड़ी आबादी है। जल-जमाव जैसी गंभीर समस्या और आमजन को हो रहे कष्ट को देखते हुए 23 फरवरी 2022 को झंझारपुर अनुमंडल कार्यालय परिसर में धरने पर बैठने का निर्णय लिया हूं।'