मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा
02-Feb-2023 03:12 PM
By First Bihar
ARARIA: बिहार के अरिरिया में शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का समाधान यात्रा के दौरान रानीगंज के खरहट गांव जाने वाले थे. लेकिन इससे पहले ही गुरुवार को रानीगंज के खरहट में हिंसक झड़प का मामला सामने आया है. बता दे दो पक्षों के बीच गोलीबारी और बमबारी की घटना हुई है जहां करीब आधा दर्जनसे अधिक लोग घायल हो गए हैं. इस मामले की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ पुष्कर ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और साथ ही आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है.
बताया जा रहा है दोनों पक्षों के बीच आपसी रंजिश काफी समय से चल रही थी. पहले भी कई बार विवाद हो हुआ है. फिर आज यानी गुरुवार की सुबह दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ. फिर देखते ही देखते उनके बीच जमकर गोलीबारी और बमबारी शुरू हो गई. इस विवाद में दोनों पक्ष के कई लोग घायल हुए हैं. घायलों में से कुछ लोगों पर वारंट भी है जिसकी वजह से कुछ घायल हॉस्पिटल में अपना इलाज करवा रहे हैं.
इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि यह विवाद पंचायत चुनाव के समय से ही चल रहा था. पहले भी दोनों के बीच कई बार मारपीट हो चुकी है. थाने दोनों का मामला जा चुका है. इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है. ग्रामीण इस पर खुलकर बात भी नहीं कर रहे है. SDPO ने कहा कि यह मामला आपसी रंजिश का लग रहा है. क्योंकि दोनों पक्षों के बीच इसके पहले भी विवाद हो चुका है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.