केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल
11-Mar-2020 07:02 PM
PATNA : सीएम नीतीश कुमार कल बेतिया जाएंगे। वे दिवंगत सांसद वैद्यनाथ महतो के श्राद्धकर्म में शामिल होने गुरुवार को बेतिया जाएंगे।बेतिया से सांसद रहे वैद्यनाथ महतो का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।
बिहार के वाल्मीकिनगर से जनता दल (युनाइटेड) के सांसद बैद्यनाथ प्रसाद महतो का पिछले 28 फरवरी की शाम निधन हो गया था। वे 72 वर्ष के थे। दिल्ली अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उन्होनें इलाज के दौरान आखिरी सांस ली।
वाल्मीकि नगर सीट पर जेडीयू उम्मीदवार बैद्यनाथ प्रसाद महतो ने 3,54,616 वोटों से जीत दर्ज की थी। महतो को कुल 6,02,660 वोट हासिल हुए थे। दूसरे नंबर पर कांग्रेस उम्मीदवार शाश्वत केदार को 2,48,044 मत मिले थे।जिला सहकारिता बैंक में कैशियर के रूप में अपना कैरियर शुरू करने वाले स्वर्गीय महतो नौतन विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहते नीतीश कुमार के पहले मुख्यमंत्रित्व काल में सूबे के ग्रामीण विकास मंत्री बने थे। 2009, 2014 व 2019 में वाल्मीकिनगर से सांसद का चुनाव लड़ा। लेकिन, 2014 के चुनाव में भाजपा व जदयू का गठबंधन टूट जाने के दौरान उन्हें भाजपा प्रत्याशी सतीश चंद्र दुबे के हाथों पराजय का मुंह देखना पड़ा था।