ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश पटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत

Home / news / CM नीतीश हैं सबसे बड़े पलटीमार, BJP ने शेयर किया मुख्यमंत्री का पुराना...

CM नीतीश हैं सबसे बड़े पलटीमार, BJP ने शेयर किया मुख्यमंत्री का पुराना बयान

15-Aug-2022 01:22 PM

BEGUSARAI: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 76वां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बिहारियों को बड़ी सौगात देने का ऐलान किया है, जिसके बाद बीजेपी ने सीएम पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि तेजस्वी ने जो 10 लाख रोज़गार देने का वादा किया था उस वादे को अब हम पूरा करेंगे। उन्होंने 10 लाख के बदले 20 लाख लोगों को नौकरी देने की बात कही। इस ऐलान के बाद अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री के ही पुराने बयान पर उन्हें घेर लिया है। 




गिरिराज सिंह ने अपने ट्वीटर हैंडल पर मुख्यमंत्री के बयान का एक पुराना वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे कह रह हैं कई नेता रोज़गार के बड़े-बड़े वादे कर रहे हैं। कोई कह रहा है कि हम 10 लाख रोज़गार देंगे तो उन्हें बोलने दीजिये। उनकी बात पर ध्यान देने से कोई फायदा ही नहीं है। नीतीश आरजेडी पर निशाना साधते हुए कह रहे हैं कि बड़े-बड़े वादे तो कर देंगे लेकिन उसे पूरा करने के लिए पैसा कैसे लाएंगे। इतना रोज़गार पैदा करना संभव ही नहीं है। 




अब जब खुद नीतीश कुमार ने 20 लाख रोज़गार देने का वादा किया है तो गिरिराज सिंह ने उन्हें उनका पुराना बयान याद दिलाया है। नीतीश कुमार अपने ही बयान में फंस गए हैं। वहीं, बीजेपी नेता ने ये तक कह दिया कि नीतीश रोज़गार का वादा करने के बाद जल्द ही पलटी मारेंगे।