गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज
01-Aug-2022 01:02 PM
PATNA: बिहार के लोरिया से बीजेपी विधायक विनय बिहारी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार कला संस्कृति मंत्री पर जमकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि बिहार में जिस फिल्म सिटी निर्माण का मैंने आगाज किया था, उसकी गति धीमी है और यह कहीं न कहीं बिहार सरकार की विधि व्यवस्था और कला संस्कृति विभाग की नाकामयाबी को दर्शाता है।
दरअसल, बीजेपी विधायक विनय बिहारी अपनी अगली फिल्म के प्रमोशन करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बिहार में फिल्म सिटी के निर्माण को लेकर नाराज़गी जताई। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार कला संस्कृति मंत्री को ज़िम्मेदार ठहराया है। विनय बिहारी ने कहा कि 2014 में मैं मंत्री बना। मेरे ही प्रयास से बिहार में यह काम किया गया। मेरी इच्छा थी कि बिहार में स्टूडियो, फिल्म सिटी और एक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैदान बने। मैं चाहता था कि फिल्म इंडस्ट्री का स्टूडियो वलिमिक नगर में बने, लेकिन मुख्यमंत्री ने उसे राजगीर में बनाने का फैसला किया। सीएम को इस बात की जानकारी कहां से होगी कि फिल्म सिटी बनाने के लिए टेम्परेचर का भी मायने होता है।
विनय बिहारी ने कहा कि अब अगर राजगीर में फिल्म सिटी बन रहा है तो जल्दी बने। 8 साल से काम लटका हुआ है, लेकिन इस पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा। मुख्यमंत्री से नाराज़गी को लेकर विधायक ने कहा कि बात नाराज़गी की नहीं है, लेकिन जिस गति से निर्माण कार्य चल रहा है मैं उससे संतुष्ट नहीं हूं। बिहार के कलाकार राज्य से बाहर जाकर स्ट्रगल करते हैं। उनके लिए अगर बिहार में स्टुडिओ बनता तो उन्हें राहत मिलती और उनका खर्च भी बचता।