ब्रेकिंग न्यूज़

बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम BIHAR NEWS : Begusarai में CM Nitish की सुरक्षा में बड़ी चूक! हेलीपैड पर घुसा बैल, पुलिसकर्मियों में मची अफरा-तफरी NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने दे दी जान, पढ़ाई के तनाव में उठाया खौफनाक कदम Bihar Crime News: पैसों के विवाद में शराब कारोबारी की बेरहमी से हत्या, खेत में शव मिलने से सनसनी Bihar road accident : आरा-अरवल रोड पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो होमगार्ड जवानों को मारी टक्कर; एक की मौत बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: थार सवार युवक पर बरसाईं गोलियां, मौके पर हुई मौत Bihar News : पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया से जल्द शुरू होगी विदेशी फ्लाइट सेवा, जानिए कितना होगा किराया और समय Bihar News : पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक हफ्ते में 50 लोग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम

बाढ़-सुखाड़ पर सीएम नीतीश का फरमान, प्रभारी मंत्री जिलों में जायेंगें और डीएम देंगे नुकसान की रिपोर्ट

29-Jul-2019 08:11 AM

By 7

PATNA : बिहार में बाढ़ और सुखाड़ की स्थिति पर चर्चा के लिए बुलाई गई मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की हाई लेवल मीटिंग खत्म हो गई है। मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी जिलों के डीएम को निर्देश दिया है कि वह जिलों में बाढ़ और सुखाड़ की वजह से हुए नुकसान का विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। 'प्रभारी मंत्री करें जिले में बैठक' इसके अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रभारी मंत्रियों को जिले में जाकर समीक्षा बैठक करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगामी 18 अगस्त को एक बार फिर से जल जंगल और हरियाली के मुद्दे पर समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में डिप्टी सीएम भी थे मौजूद लगभग 6 घंटे तक बाढ़-सुखाड़ पर चली समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कई तरह के निर्देश दिए हैं। बैठक में डिप्टी सीएम सुशील मोदी सहित कई विभागों के मंत्री और राज्य के तमाम आलाअधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने एक-एक कर सभी जिलों के डीएम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से स्थिति की जानकारी ली। केंद्र सरकार को भेजा जाएगा मेमोरेंडम सीएम की समीक्षा बैठक के बाद जल संसाधन मंत्री संजय झा ने कहा कि बाढ़ और सुखाड़ की समस्या पर सीएम नीतीश ने कई तरह के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि सीएम ने सभी नुकसान का अलकन का निर्देश दिया है और इसके लिए जल्दी ही केंद्र सरकार को मेमोरेंडम भेजा जाएगा. संजय झा ने फसल क्षति और नुकसान का आकलन कर  केंद्र सरकार को मेमोरेंडम भेजा जाएगा. 'तैयार रहें अधिकारी' वहीं सीएम की बैठक के बाद मुख्य सचिव दीपक कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित जिलों में सरकार की तरफ से क्या कार्रवाई करनी है इसको लेकर निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को इसे लेकर तैयार रहने का निर्देश दिया है. सुखाड़ को लेकर अधिकारियों को निर्देश उधर सुखाड़ को लेकर भी मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है. सीएम ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि अगर 15 अगस्त तक यही हालत रही तो सूखे का संकट बढ़ेगा और कृषि और पेयजल को लेकर सरकार को नई योजना बनानी पड़ेगी.