ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / आज तोहफों का मंगलवार, इन योजनाओं का उद्घाटन करने जा रहे नीतीश

आज तोहफों का मंगलवार, इन योजनाओं का उद्घाटन करने जा रहे नीतीश

22-Sep-2020 06:39 AM

PATNA : बिहार के लोगों के लिए आज तोहफों वाला मंगलवार है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज एक साथ कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री आज स्वास्थ्य विभाग से जुड़े 2814 करोड़ से ज्यादा की लागत वाली 77 परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इसके अलावे मुख्यमंत्री पटना मेट्रो रेल परियोजना के कार्यारंभ की भी शुरुआत करेंगे। 


मुख्यमंत्री आज जिन योजनाओं की शुरुआत करने जा रहे हैं उनमें पीएमसीएच में कई योजनाओं के अलावे आईजीआईएमएस में राज्य कैंसर संस्थान का भी शुभारंभ शामिल है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीतामढ़ी, वैशाली और सिवान में मेडिकल कॉलेज अस्पताल के साथ-साथ 12 अनुमंडलीय अस्पताल और तीन सदर अस्पताल का भी शिलान्यास करेंगे। पटना के आईजीआईएमएस में 120 करोड़ की लागत से बनने वाले राज्य कैंसर संस्थान का भी शुभारंभ किया जाएगा। 


बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए नीतीश सरकार ने जो फैसले किए हैं उन सभी को अब एक्शन मोड में ले जाने की तैयारी है। तीन नए मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर अब सरकार ने कदम आगे बढ़ाया है। सीतामढ़ी, वैशाली और सिवान में मेडिकल कॉलेज अस्पताल की स्थापना से स्थानीय इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाएं और बेहतर होंगी। इसके अलावा पटना के राजेंद्र नगर में 109 बेड वाले आई हॉस्पिटल की भी मुख्यमंत्री आधारशिला रखेंगे। पटना में बनने वाला यह आई हॉस्पिटल अपने आप में नई तकनीक वाली सुविधाओं से लैस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल होगा।