ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

सीएम नीतीश आज गया दौरे पर, पितृपक्ष मेले की तैयारियों की करेंगे समीक्षा

22-Aug-2022 06:58 AM

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज गया जिले के दौरे पर होंगे। मुख्यमंत्री गया में आयोजित होने वाले पितृपक्ष मेले की तैयारियों को लेकर एक समीक्षा बैठक करने वाले हैं। मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक के दौरान पर्यटन विभाग के साथ-साथ कला संस्कृति एवं युवा विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, जल संसाधन विभाग के अधिकारी और जिला प्रशासन के लोग मौजूद रहेंगे। गया जिला प्रशासन के सभागार में बैठक का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में कई मंत्री भी शामिल होंगे। 


आपको बता दें कि इस साल पितृपक्ष मेले की शुरुआत 9 सितंबर से होने जा रही है। 15 दिनों तक चलने वाले इस विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेले में देश और दुनिया से लोग आते हैं। पितरों का तर्पण करने के लिए गया आने की परंपरा रही है। श्रद्धालुओं को हर तरह की सुविधा मुहैया कराई जाए इसके लिए सरकार इस बार पहले से ही मुस्तैद नजर आ रही है। 


गया के पितृपक्ष मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पहली बार रबर डैम का निर्माण कराया गया है। रबर डैम के निर्माण से मंदिर के पास नदी का पानी उपलब्ध रहेगा। इससे श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। महागठबंधन की सरकार बनने के बाद यह पहला मौका है जब नीतीश कुमार राजधानी पटना से बाहर अपनी सरकार के नए मंत्रियों और अधिकारियों के साथ कोई समीक्षा बैठक करने जा रहे हैं।