Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध
06-Jul-2021 04:14 PM
DESK: "खेला होबे दिवस" मनाने का ऐलान किया गया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह ऐलान किया है। इस नारे का इस्तेमाल चुनावी रैलियों में किया गया था। टीएमसी और खासकर ममता बनर्जी अक्सर इसका इस्तेमाल करती थीं। खेला होबे नारा ने टीएमसी के पक्ष में माहौल बनाने का भी काम किया था। चुनाव के वक्त हरेक लोगों की जुबान पर यह नारा था। ममता बनर्जी ने आज विधानसभा में कहा कि 'खेला होबे' को लोगों ने सराहा है इसलिए अब हम 'खेला होबे दिवस' मनाएंगे।
टीएमसी का चुनावी नारा सिर्फ खेला होबे तक ही नहीं रुका। खेला होबे के साथ ममता बनर्जी ने एक और नारा दिया था। “‘खेला होबे, देखा होबे, जेता होबे’...इस नारे का मतलब खेलेंगे, देखेंगे और जीतेंगे भी...ममता बनर्जी ने मंगलवार को बंगाल विधानसभा में यह कहा कि लोगों ने खेला होबे को पसंद किया है। इसलिए हमने 'खेला होबे दिवस' मनाने का फैसला लिया है।
फुटबॉल के लिए मशहूर बंगाल में स्पोर्ट्स डेवलपमेंट की दिशा में इस दिन को मनाने का फैसला लिया गया है। ममता बनर्जी ने विधानसभा में इस बारे में ऐलान करते हुए कहा कि बंगाल सरकार प्रदेश में खेला होबे दिवस मनाएगी। ममता ने कहा कि प्रदेश के अलग-अलग फुटबॉल क्लब को 50 हजार फुटबॉल भी दिए जाएंगे। पश्चिम बंगाल के चुनाव में खेला होबे के नारे का जमकर उपयोग हुआ था। चुनाव के लोग सभी के जुबान पर भी यह नारा था। खासकर टीएमसी के नेता और कार्यकर्ताओं द्वारा इस नारे का जमकर प्रयोग किया गया था।
मुख्यमंत्री के इस ऐलान के बाद विधानसभा से नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी समेत सभी बीजेपी विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर लिया। सत्ता पक्ष के विधायकों से नोंक-झोंक के बाद शुभेंदु अधिकारी अपने सभी विधायकों के साथ सदन से बाहर निकल आए।