Traffic Management : पटना के इन रास्तों पर इस दिन नहीं चलेंगी गाड़ियां, बदली ट्रैफिक व्यवस्था; जानिए क्या है वजह Bihar Intermediate Exam 2026 : आज समाप्त होगी बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026, इस दिन तक रिजल्ट आने की उम्मीद Bihar weather : बिहार में फरवरी में ही गर्मी का असर: मौसम विभाग ने बताया तापमान बढ़ने का कारण शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल
14-Jan-2023 11:32 AM
By GANESH SHAMRAT
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद को भले ही आगामी लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी नहीं बता रहे हो। लेकिन उनकी पार्टी जेडीयू के नेता और मंत्रियों द्वारा इनको लगातार एक सुर में 2024 में मोदी के खिलाफ सीधा उम्मीदवार बता रहे हैं। हालांकि, कांग्रेस यह कह रही है कि लोकसभा में राहुल गांधी ही उम्मीदवार होंगे। इसी कड़ी में अब महागठबंधन में शामिल राजद के तरफ से भी नीतीश कुमार को पीएम कैंडिडेट बताकर एक पोस्टर जारी किया है। जिसमें राम- रावण, कृष्ण- कंश, और अब नीतीश - मोदी लड़ाई बताई गई है।
दरअसल, राजधानी पटना के राजद प्रदेश ऑफिस के बाहर मकर सक्रांति और अन्य पर्वों का बधाई संदेश दिया गया है। इसके साथ ही इस पोस्टर के जरिए भाजपा और नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला गया है। इसमें लिखा गया है कि, पटना, रांची,दिल्ली, मुंबई, कोलकत्ता, हैदराबाद ! देश के बाकी हिस्सों में भी डालेंगे सुसाशन की खाद। इसमें साफ़ तौर पर कहा गया है कि, 2024 में दिल्ली(हस्तिनापुर) की चढ़ाई होगी।
इस पोस्टर में कहा गया है कि, रामायण में भगवान राम ने रावण को मारा, महाभारत में श्री कृष्ण ने कंस और मारा अब 2024 में नीतीश कुमार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राजनीतिक मौत मारने वाले हैं। यानी 2024 में नीतीश कुमार मोदी को चुनाव हराकर उनको गद्द्दी से उतारने का काम करेंगे। यह पोस्टर राजद के महिला मंच के तरफ से लगाया गया है।
इसके साथ ही इस पोस्टर में लिखा गया है कि, संदेश और आग्रह यह है कि जब किसी खास अक्षर या राशि से शुरू होने वाले नाम वाला व्यक्ति अत्यधिक शक्तिशाली हो जाता है और दंभी अहंकारी, तानाशाह होकर अपने शक्तियों का दुरूपयोग करने लगता है। जिससे जन मानस में हाहाकार और त्राहिमाम मच जाता है। तब उस को उसी अक्षर या राशि से शुरू होने वाले नाम वाले व्यक्ति से हराया या पराजित किया जा सकता है, इसलिए 2014 में नरेन्द्र मोदी के मुकाबले नीतिश कुमार '' अक्षर विजयी भवः। यह पोस्टर महिला राजद, बिहार, अमनौर विधानसभा सारण की प्रदेश महासचिव पूनम राय के तरफ से लगाया गया है।
गौरतलब हो कि, बिहार के मुख्यमंत्री आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी एकता को एकजुट करने की मुहीम पर लगे हुए हैं। इसको लेकर वो लगातार विपक्ष के नेता से मिल भी रहे हैं। वो नरेंद्र मोदी के खिलाफ विपक्षी दलों के साथ महज एक उम्मीदवार उतारने की बात कह रहे हैं। ऐसे में महागठबंधन में कांग्रेस को छोड़कर बाकि सभी दलों द्वारा नीतीश को ही अपना उम्मीदवार बताया जा रहा है।