Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल
13-Aug-2024 02:00 PM
By First Bihar
DELHI: शराब घोटाले में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी शीर्ष अदालत से उम्मीद है। सुप्रीम कोर्ट केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई करने के लिए तैयार हो गया है और सुनवाई की तारीख भी मुकर्रर कर दी है।
शराब घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग के केस में सुप्रीम कोर्ट से बेल मिलने के बावजूद अरविंद केजरीवाल जेल से रिहा नहीं हो सके हैं। सीबीआई के केस में केजरीवाल को बेल नहीं मिल सकी है, जिसके कारण वह जेल से रिहा नहीं हो पा रहे हैं। सीबीआई के केस में अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत के लिए गुहार लगाई।
केजरीवाल की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है। आगामी 20 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी। केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़ से गुजारिश की है कि केजरीवाल की जमानत याचिका 20 अगस्त को सुनवाई के लिए सूचिबद्ध है, जिसे हटाया नहीं जाए। सिंघवी की गुजारिश पर चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया ने सहमति जाहिर की है।
बता दें कि दिल्ली शराब नीति केस में सीबीआई कर रही है जबकि इसी मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच ईडी कर रही है। ईडी के मामले में केजरीवाल को तो सुप्रीम कोर्ट से बेल मिल गया है लेकिन सीबीआई के मामले में बेल नहीं मिलने के कारण वे तिहाड़ जेल में बंद हैं। बीते 26 जून को सीबीआई ने केजरीवाल को अरेस्ट किया था। हाई कोर्ट केजरीवाल की जमानत याचिका को खारिज कर चुका है। ऐसे में केजरीवाल को अब सुप्रीम कोर्ट से ही राहत की उम्मीद है।