चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान
14-Feb-2020 10:17 AM
By HIMANSHU
MOTIHARI : पूर्वी चंपारण में सीएम के सात निश्चय में से एक नलजल योजना का हाल बेहाल है. इस योजना में हुई लूट-खसोट का उदाहरण साफ देखने को मिल रहा है. अबतक जिले में 6 से अधिक नलजल के लिए बनाए गए टंकी में पानी भरते ही टंकी जमीन पर गिर गई है.
ताजा मामला चिरैया प्रखंड के खङतरी पश्चिमी पंचायत के वार्ड सं0-04 का है. जहां नलजल योजना से निर्मित जल मीनार की टंकी अचानक गिर कर जमींदोज हो गई. टावर गिरने के जोरदार आवाज से आसपास के लोगो मे भगदड़ मच गई.
बता दें कि सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट नलजल योजना का जिला में हाल बेहाल है. सूत्रों की माने तो कई पंचायत के वार्डो में जहा नलजल टंकी कुछ माह पूर्व ही चालू हुआ वहां अब पानी सप्लाई बंद पड़ा है . नलजल योजना में भारी अनियमितता के बाद भी कार्यवाई सिर्फ कागजी खानापूर्ति बनकर रह गई है ।
बता दें कि जिला के पहाड़पुर प्रखंड के एक पंचायत में नलजल की टंकी गिरने में हुई प्रथमिकी में अरेराज डीएसपी के सुपरविजन में बड़ी खुलासा हुआ था ।नलजल योजना में जनप्रतिनिधि,पदाधिकारी ,संवेदक सहित कई बड़ी मछली पर जांच दिया गया था ।लेकिन जांच अभी ठंडा बस्ता में धूल चाट रहा है ।जिला के हरसिद्धि,पहाड़पुर,ढाका, मधुबन सहित कई प्रखंडो में अबतक एक दर्जन से अधिक स्थानों पर घटिया निर्माण होने से जलमीनार पानी सप्लाई से पहले ही गिरकर धड़ाम हो चुका है ।