ब्रेकिंग न्यूज़

श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में

Home / news / मुख्यमंत्री आवास भी कोरोना संक्रमण के रेड जोन में, रात भर उड़ी रही...

मुख्यमंत्री आवास भी कोरोना संक्रमण के रेड जोन में, रात भर उड़ी रही जिला प्रशासन की नींद

28-Apr-2020 08:23 AM

PATNA : सोमवार को पटना जिले के अंदर कोरोना के 6 नए मामले आए थे इनमें से एक पॉजिटिव पटना के बीपीएससी ऑफिस के पास बताया गया था। दरअसल पटना के बीपीएससी कार्यालय के पीछे चतुर्थ वर्ग के कर्मियों का आवास है। इसी इलाके से एक पॉजिटिव पाया गया जिसके बाद रात भर जिला प्रशासन की नींद उड़ी रही। दरअसल यह इलाका मुख्यमंत्री आवास के बिल्कुल सटा हुआ है। मुख्यमंत्री आवास से इस इलाके की दूरी महज 500 मीटर है और इसीलिए रात भर इस पूरे इलाके की स्कैनिंग की गई है। 


बेली रोड से सटे सर्कुलर रोड, स्टैंड रोड और देशरत्न राजेंद्र प्रसाद पथ एक बेहद हाई प्रोफाइल जोन है। इसी इलाके में मुख्यमंत्री का आवास से लेकर राजभवन और तमाम मंत्रियों के साथ बड्ड अधिकारियों का आवास भी है लेकिन इस लोकेलिटी में कुछ चतुर्थवर्गीय कर्मियों का आवास है साथ ही साथ स्लम एरिया भी बना हुआ है। अब यही इलाका जिला प्रशासन के लिए सरदर्द साबित हो रहा है। बीपीएससी कार्यालय के पीछे एक कोरोना पॉजिटिव मरीज का पाया जाना इस बेहद हाई प्रोफाइल जोन को रेड जोन में बदल रहा है। इस पूरे इलाके को जिला प्रशासन ने सील कर दिया है। पटना के डीएम कुमार रवि और एसपी उपेंद्र शर्मा ने देर रात में बीपीएससी के पीछे वाले इलाके का निरीक्षण किया और वहां लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी है। 


अब मुख्यमंत्री आवास इन सभी इलाकों में आज मैन टू मैन स्कैनिंग की जाएगी। लोगों का सैंपल टेस्ट भी लिया जाएगा। मंगलवार की सुबह से ही पटना नगर निगम ने सैनिटाइजेशन का काम शुरू कर दिया है। पटना के सिविल सर्जन को हाउस टू हाउस सर्वे करने का निर्देश दिया गया है। आपको बता दें कि पटना एयरपोर्ट वाले संक्रमण के चेन से बीपीएससी के पीछे पॉजिटिव केस सामने आया है।