अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
11-Jan-2023 04:39 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA : बिहार के बक्सर जिले के चौसा प्रखंड के बनारपुर में दिखा पुलिस का आमानवीय चेहरा देखने को मिला। यहां घर में घुसकर पुलिस ने 12 बजे रात में सो रहे किसानों पर लाठियां बरसाई है। जिसके बाद इसको लेकर अब बिहार की सियासत गर्म हो गई है। बिहार की मुख्य विरोधी दल के नेताओं द्वारा इसको लेकर जमकर विरोध किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब बिहार विधानसभा के नेता विरोधी दल द्वारा बिहार सरकार पर जोरदार हमला बोला गया है।
बिहार भाजपा के नेता विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी सरकार को जनता का राज बता रहे हैं, जबकि अब पुरे बिहार में गुंडाराज हो गया है। यहां अब महिलाओं को घर में जाकर उसके साथ मारपीट की जा रही है। ऐसे में कहां का जनता राज है और बिहार के मुख्यमंत्री कैसे जनता राज की बात करते हैं। यह प्रमाण है कि, अब बिहार में वापस से गुंडाराज और जंगलराज चल रहा है।
इसके आगे उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यह नहीं भूलना चाहिए कि यह शक्ति की धरती है, यहां के लोगों को कोई भी डरा नहीं सकता है। बिहार में मुख्यमंत्री और नीतीश कुमार आतंक का सरकार चला रहे हैं। यही कारण है की यहां के लोग दूसरे राज्यों में पलायन कर रहे हैं। यहां के मुख्यमंत्री की नियत खोटी है, इसी वजह से पलायन नहीं रुक रहा है।
इसके अलावा विजय सिन्हा ने एकबार फिर से सीएम के समाधान यात्रा को लेकर कहा कि,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा कर रहे हैं या विकास में व्यवधान पैदा कर रहे हैं यह पहले उनको समझना चाहिए। यहां बड़े भाई और छोटे भाई की गलत नीति से रोजगार का अवसर बंद हुआ है। यही वजह है की राज्य के अंदर बेरोजगारी बढ़ी है। इस सरकार में भ्रष्टाचारियों की जमात बैठी हुई है। यहां राहत के नाम पर सिर्फ और सिर्फ घोटाला हुआ है।