मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज
29-Apr-2023 02:14 PM
By First Bihar
DELHI: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार मुश्किलों से घिरते जा रहे हैं। दिल्ली शराब घोटाले में सीबीआई की पूछताछ के बाद अब सीएम आवास रिनोवेशन के मामले में केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। दिल्ली के LG वीके सक्सेना ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। LG ऑफिस ने सरकार को 15 दिन के भीतर रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।
दरअसल, अरविंद केजरीवाल के सरकारी बंगले के साजो सज्जा पर 45 करोड़ रूपये खर्च करने का मामला चर्चा में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली के मुख्यमंत्री के बंगले की मरम्मत पर कुल 44.78 करोड़ रुपये खर्च किये गए। 9 सितंबर, 2020 से जून, 2022 के बीच 6 किस्तों में ये राशि खर्च की गई। इसमें इंटेरियर डेकोरेशन पर 11.30 करोड़ रुपये, पत्थर और मार्बल लगाने पर 6.02 करोड़ रुपये, कंसल्टेंसी पर एक करोड़ रुपये, बिजली फिटिंग औऱ उपकरण पर 2.58 करोड़ रुपये, अग्निशमन प्रणाली पर 2.85 करोड़ रुपये, आलमारी पर 1.41 करोड़ रुपये और किचेन के सामान पर 1.1 करोड़ रुपये खर्च किये गए हैं।
सरकारी आवास की साज सज्जा पर 45 करोड़ रूपये खर्च कराने का मामला मीडिया की सुर्खियों में आने के बाद दिल्ली के LG वीके सक्सेना ने इसपर संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। LG दफ्तर की तरफ से दिल्ली के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर रिनोवेशन से जुड़े सभी दस्तावेजों के साथ 15 दिन में रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है। कागजातों के आधार पर मुख्य सचिव विभाग के अधिकारियों और मंत्रियों की भूमिका की जांच करेंगे। इसकी भी जांच की जाएगी कि रिनोवेशन के लिए वित्तीय नियमों में बदलाव तो नहीं किए गए हैं।