RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी वाह रे बिहार पुलिस: थाने से चोरी हो गए हथियार और गोली, एक ही थाने में दूसरी बार आर्म्स की चोरी 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल BIHAR NEWS : 'रोज -रोज मिल रहा नीतीश कुमार से आशीर्वाद ...', समृद्धि यात्रा में सम्राट चौधरी को मिल रहा खास सियासी संकेत Bihar News: भवानीपुर थाने में हवलदार के बैग से रसोइए ने उड़ाईं 35 गोलियां; स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, हवलदार सस्पेंड करप्शन पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति मिट्टी में मिली ? भ्रष्टाचार के आरोपी बेउर जेल अधीक्षक को निलंबन मुक्त कर फिर से 'काराधीक्षक' बनाया, EOU की रेड में अकूत संपत्ति मिलने का था दावा Bihar Teacher Vacancy : बिहार में 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, सीएम नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान; लालू -राबड़ी शासनकाल पर भी साधा निशाना
15-Sep-2024 02:07 PM
By First Bihar
MADHUBANI: आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर तेजस्वी यादव कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के तहत बिहार के जिलो का दौरा कर रहे हैं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी और उनके क्षेत्र की समस्या की जानकारी ले रहे हैं। इसी बीच तेजस्वी ने बिहार सरकार पर गंभारी आरोप लगाया। तेजस्वी ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनकी जासूसी करा रहे हैं।
दरअसल, तेजस्वी यादव ने आज दूसरे दिन झंझारपुर में कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इसके बाद जिला अतिथि गृह में प्रेस को संबोधित करते हुए उन्होंने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का इकबाल खत्म हो गया है और हताशा में आकर मेरी जासूसी करा रहे हैं। मेरे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में CID और स्पेशल ब्रांच वाले बैठे हुए थे। दरभंगा में उनके आईकार्ड से उनकी पहचान की गई।
उन्होंने कहा कि हमलोग सत्ता में आए तो केवल 17 महीने में 5 लाख लोगों को नौकरी दे दी। बिहार में जाति आधारित जनगणना कराया और तमिलनाडु की तर्ज पर बिहार में आरक्षण दिया। आरजेडी की सरकार ने 4 लाख नियोजित शिक्षकों को सरकारी कर्मी का दर्जा दिलाने का काम किया है।
वहीं के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसबा सांसद संजय झा पर तंज कसते हुए तेजस्वी ने कहा कि संजय झा को कौन जानता है। जो चुनाव नहीं लड़ा उनको जमीनी हकीकत से क्या लेना है। अभियंता दिवस पर छपी विज्ञापन पर बोलते हुए कहा कि राज्य में पुल पुलिया गिर रहा है। शराब, जुआ में जेडीयू के लोग पकड़े जा रहें हैं। भ्रष्टाचार के पैसों से विज्ञापन हो रहा है।
रिपोर्ट- कुमार गौरव