ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : BDO के ठिकानों पर निगरानी का छापा, सुरसंड से लेकर मोतिहारी आवास समेत कई जगह रेड Bihar Crime News: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, दबंगों ने मां-बहन के साथ की मारपीट; सरपंच पर मर्डर का आरोप Bihar Rajya Sabha Election : पांचवीं सीट पर सियासी घमासान, उपेंद्र कुशवाहा और एडी सिंह आमने-सामने; RLM प्रमुख ने CM नीतीश कुमार से की मुलाकात बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: टुकड़ों में मिला युवक का शव, हत्या कर फेंकने की आशंका Bihar News : बिहार को मिला नया राज्यपाल, इस दिन सैयद अता हसनैन ले सकते हैं शपथ; शुरू हुई तैयारी Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar School News : ‘गुरुजी का अलग टाइम टेबल’! गुटखे के साथ एंट्री, 8 बजे होती है क्लास की शुरुआत; शिक्षा विभाग के आदेश का उड़ रहा मखौल रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा

छुट्टी में भी लगातार एक्टिव हुए के के पाठक ! अब इस तारीख को काम पर लौटने की संभावना; पोस्टिंग को लेकर राह देख रहे नए बहाल टीचर

18-Jan-2024 07:42 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के एक बार फिर से छुट्टी बढ़ा ली है ।आईएएस केके पाठक ने 31जनवरी तक छुट्टी पर रहने का फैसला लिया है। इस बात की पुष्टि बिहार सरकार के मुख्य सचिवआमिर सुबहानी ने की है। उन्होंने कहा है कि इसको लेकर आज यानि गुरूवार को अधिसूचना जारी की जाएगी। 


दरअसल, केके पाठक की छुट्टियां 16 जनवरी मंगलवार को खत्म हो रही थी। ऐसे में अटकलें लगाई जा रही थीं कि केके पाठक काम पर लौटेंगे या नहीं। अब तय हो गया है कि उन्होंने एक बार फिर से अपनी छुट्टियां बढ़ा ली हैं। अब पाठक अगले महीने यानि फरवरी में वापस से अपना पद संभाल सकते हैं। हालांकि, इनकी गैरमौजूदगी में विभाग का काम पहले की तरह ही चलता रहेगा। 


जानकारी हो कि,केके पाठक 8 जनवरी से छुट्टी पर चल रहे हैं। पहले उन्होंने 14 जनवरी तक के लिए छुट्टी ली, फिर 16 जनवरी तक छुट्टी बढ़ाई थी। जिसके बाद इसको लेकर तरह -तरह की खबरें भी सुर्ख़ियों में रही। इसके बाद अब एक बार फिर से उन्होंने अपनी छुट्टी बढ़ावा ली है। अब पाठक इस पुरे महीने छुट्टी पर रहेंगे। 


मालूम हो कि, 1990 बैच के आईएएस केके पाठक अपने सख् तेवर के लिए जाने जाते हैं। जून 2023 में केके पाठक ने बिहार में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पद का चार्ज लिया था। इसके बाद लगातार एक के बाद एक फैसलों की वजह से वे लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। उनके नेतृत्व में राज्य में सरकारी स्कूलों में रिक्त पड़े दो लाख से अधिक शिक्षकों के पद को भरा गया।


उधर, केके पाठक की गैरमौजूदगी की वजह से नवनियुक्ति शिक्षकों की पोस्टिंग की प्रक्रिया लटक गयी है। मकर संक्रांति के दिन यानी 15 जनवरी से ही सॉफ्टवेयर के जरिए नवनियुक्त शिक्षकों की पोस्टिंग होनी थी। रेंडमाइजेशन से स्कूलों का आवंटन किया जाना था लेकिन अब टीचर्स का इंतजार लंबा होता जा रहा है। हालांकि, पाठक की गैरमौजूदगी में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव का कामकाज देखने की जिम्मेवारी शिक्षा विभाग के सचिव वैद्यनाथ यादव को दिया गया है।