ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार

Home / news / ‘चुनावी लाभ के लिए लालू-नीतीश ने अपने समीकरण को साधा’ जातीय गणना के...

‘चुनावी लाभ के लिए लालू-नीतीश ने अपने समीकरण को साधा’ जातीय गणना के आंकड़ों पर चिराग ने उठाए सवाल

12-Oct-2023 01:16 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में जातीय गणना की रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद आंकड़ों को लेकर शुरू हुई सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। एक तरफ जहां सत्ताधारी दल इसे सरकार की बड़ी उपलब्धि बता रहे हैं तो वहीं विपक्षी दल आंकड़ों पर सवाल उठा रहे हैं और आरोप लगा रहे हैं सरकार ने राजनीतिक फायदा उठाने के लिए कुछ खास जातियों की संख्या बढ़ा दी है जबकि अधिकतर जातियों को कम करके बताया गया है। लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने जातीय गणना के आंकड़ों पर सवाल उठाया है।


चिराग ने कहा है कि जिस तरीके से जातीय गणना के आंकड़े सार्वजनिक किए गए वह सिर्फ बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश पर हावी हो रहे हैं। जिन राज्यों में चुनाव होने जा रहे हैं उन राज्यों में तथाकथित विपक्षी गठबंधन के नेता वहां की जनता को लॉलीपॉप दिखा रहे हैं कि वे अपने राज्य में जातीय गणना कराएंगे। जिस राज्य में जातीय गणना हुआ उस राज्य के लोगों को क्या लाभ मिला पहले ये तो जान लें। आखिर ऐसा कौन सा लाभ मिलने जा रहा है कि विपक्षी नेता जातीय गणना को लेकर इतने उत्साहित नजर आ रहे हैं। जहां जहां चुनाव हो रहा है वहां जातीय गणना की घोषणा विपक्ष के नेता कर रहे हैं। 


लोजपा रामविलास जाति और धर्म की बात में विश्वास नहीं रखती है लेकिन इसके बावजूद जातीय गणना का समर्थन किया था। इसका मुख्य उद्देश्य था ऐसे लोगों का पता लगाना जो आजादी के इतने साल बाद भी हासिए पर हैं। जातीय गणना के जरीए जिन्हें न राजनीतिक, ना सामाजिक और ना ही आर्थिक किसी भी धारा से जो लोग नहीं जुड़ सके हैं उनकी पहचान करने की जरुरत थी। बिहार के लोगों को इस बात की उम्मीद थी कि जातीय गणना के बाद कई आंकड़े सामने आएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 


सरकार ने 31 में हुई जनगणना को एव्रेजिंग कर उसे सामने रख दिया। अगर ये बंद कमरे में बनाए गए आंकड़े हों तो इसपर किसी को आश्चर्य नहीं होना चाहिए। पांच सौ करोड़ रुपए खर्च किए गए, कितने लोगों के दरवाजे खटखटाए गए। चिराग ने कहा दूसरों को तो छोड़ दीजिए खुद उनके परिवार के लोगों से किसी तरह की कोई जानकारी नहीं ली गई। यह जनगणा हुई कैसे भगवान जाने। समीकरण की जातियों को सरकार ने बढ़ा चढ़ाकर दिखा दिया जिस जातीय समीकरण के लाभ से पिछले 33 वर्षों से लालू नीतीश की सरकार बिहार में चल रही है। जिन चुनिंदा जातियों से लाभ मिलने वाला है सिर्फ उसके आंकड़े को बढ़ाया गया है।