ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / चुनाव से पहले NDA में नहीं थम रहा घमासान, LJP में तेज हुई...

चुनाव से पहले NDA में नहीं थम रहा घमासान, LJP में तेज हुई अकेले चुनाव लड़ने की मांग

17-Sep-2020 07:58 PM

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए में घमासान तेज होते दिख रहे हैं. नीतीश कुमार के विरोध में मोर्चा खोल कर बैठे लोक जनशक्ति पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान के समर्थक अब अलग चुनाव लड़ने की मांग कर रहे हैं. पार्टी के कई नेताओं ने अकेले बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की मांग कर दी है.


लोजपा अल्पसंख्यक सेल ने की मांग
लोक जनशक्ति पार्टी के अल्पसंख्यक सेल ने अकेले चुनाव लड़ने की मांग की है. पार्टी के अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष अशरफ अंसारी ने कहा है कि समय आ गया है कि पार्टी को अकेले मैदान में उतर कर अपनी ताकत दिखानी चाहिये. बिहार के लोग चिराग पासवान का खुलकर समर्थन कर रहे हैं. लिहाजा पार्टी को फैसला लेना चाहिये. अशरफ अंसारी ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी के अल्पसंख्यक सेल को ये लग रहा है कि अकेले विधानसभा चुनाव लड़ने से पार्टी और ज्यादा मजबूत होगी.  हालांकि इस पर आखिरी फैसला चिराग पासवान करेंगे और उनका हर फैसला पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को मान्य होगा.


क्या एनडीए में घमासान बढेगा
दरअसल पिछले दिनों बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से लेकर दूसरे नेता लगातार ये कहते रहे हैं कि विधानसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी उनके साथ रहेगी. लेकिन नीतीश कुमार पूरी ताकत से चिराग को निपटाने की रणनीति पर काम करने में लगे हैं. बिहार की सियासत में अप्रासंगिक हो चुके जीतन राम मांझी को नीतीश कुमार ने एनडीए से जोड़ा है. इसके पीछे भी चिराग को निपटाने की ही रणनीति है.


उधर लोक जनशक्ति पार्टी नीतीश के सामने नतमस्तक होने को तैयार नहीं दिख रही. पार्टी के कई नेता अकेले चुनाव लड़ने की मांग कर रहे हैं. लोजपा ने 143 सीटों पर तैयारी भी की है. देखना होगा कि बीजेपी इस मसले को कैसे हल करती है.