ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / चुनाव में कुशवाहा ने मान ली हार, बोले- बिहार की बेहतरी के लिए...

चुनाव में कुशवाहा ने मान ली हार, बोले- बिहार की बेहतरी के लिए जारी रहेगा प्रयास

10-Nov-2020 06:11 PM

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के रुझान आने जारी हैं और कई सीटों पर नतीजे भी साफ़ हो चुके हैं. रुझानों में एनडीए और महागठबंधन में कांटे की टक्कर बरकरार है. वहीं अन्य पार्टियों ने इस अपनी हार स्वीकार कर ली है. इसी क्रम में ग्रैंड डेमोक्रेटिक अलायन्स से सीएम कैंडिडेट उपेंद्र कुशवाहा ने भी ट्वीट कर अपनी हार को स्वीकार कर लिया है. कुशवाहा ने लिखा है- दोस्तों, हां, हम चुनाव हार गए. मगर ध्यान रहे, बस चुनाव हारें हैं, हिम्मत नहीं !

इसके अलावा रालोसपा के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता धीरज सिंह कुशवाहा ने पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता का आयोजन कर बेहतर बिहार के निर्माण में प्रयासरत रहने की बात कही है. धीरज कुशवाहा ने कहा कि जैसे-जैसे नतीजे साफ़ होते जा रहे हैं उससे ये तो साफ़ हो गया है कि जनता ने वर्तमान सरकार को नकार दिया है और तेजस्वी यादव को भी जनता बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में नहीं देखना चाहती है. 


उन्होंने कहा कि कीचड़ को कीचड़ नहीं धो सकता है. उन्होंने कहा कि उन्हें तैयारी करने का ज्यादा समय नहीं मिल पाया इसलिए इस बार चुनाव में वो असफल रहे. हालांकि उन्होंने कहा कि बिहार के बेहतर निर्माण के लिए उनका और उनकी पार्टी का प्रयास आगे भी जारी रहेगा. 

news image