ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

चुनावी मैदान में उतरने से पहले अयोध्या जाएंगे मांझी, रामलला के दर्शन के बाद करेंगे नामांकन; कभी श्रीराम को बताया था काल्पनिक

21-Mar-2024 07:46 PM

By First Bihar

GAYA: एक समय था जब पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल उठाया था और उन्हें काल्पनिक करार दिया था लेकिन समय और परिस्थितियां बदलने के बाद अब मांझी श्रीराम की शरण में आ गए हैं। गया सीट से चुनावी मैदान में उतरने से पहले जीतन राम मांझी पूरे परिवार के साथ अयोध्या जाएंगे और रामलला के दर्शन के बाद वापस लौटकर अपना नामांकन दाखिल करेंगे।


दरअसल, गया संसदीय सीट से उम्मीदवारी की घोषणा के बाद जीतन राम मांझी का श्रीराम प्रेम जग गया है। जीतन राम मांझी ने गया में मीडिया से बात करते हुए ऐलान किया कि पहले वे अयोध्या जाकर रामलला का दर्शन करेंगे। उसके बाद ही गया लौट कर वे अपनी उम्मीदवारी का पर्चा दाखिल करेंगे। उन्होंने कहा कि 23 मार्च को वे पूरे परिवार के साथ अयोध्या जा रहे हैं और वहां से लौट कर 28 मार्च को नामांकन दाखिल करेंगे।


एक सवाल के जबाब में मांझी ने कहा कि इंडी एलाइंस तास के पत्तों के तरह बिखर गया है। विपक्षी दलों को मेढ़क से तुलना करते हुए कहा कि बेंग को एक साथ तराजू पर तौलना नामुमकिन होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा लोग कहते हैं कि भाजपा शेड्यूल कास्ट का विरोध करती है लेकिन ऐसा नहीं है।


उन्होंने कहा कि इसका जीता-जागता उदाहरण अयोध्या में नवनिर्मित श्रीराम मंदिर में देखा जा सकता है, जहां महर्षि वाल्मीकि के नाम पर एयरपोर्ट बनाया गया है। नरेंद्र मोदी ने यह साबित कर दिया है कि वे सभी जाति और धर्म के लोगों को साथ लेकर चलते हैं। मांझी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो 400 के पार लक्ष्य निर्धारित किया है उसे हर हाल में हासिल करेंगे।