ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें

Home / news / चुनाव की तारीखों के एलान के बाद काफी जोश में दिखे लालू यादव,...

चुनाव की तारीखों के एलान के बाद काफी जोश में दिखे लालू यादव, बोले- बिहार में बदलाव होगा, अफ़सर राज ख़त्म होगा

25-Sep-2020 02:34 PM

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद राजनीतिक गलियारों में काफी उत्साह का माहौल है. पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी काफी जोश में दिखाया दे रहे हैं. हमेशा से ही अपने अलग अंदाज में जनता के साथ जुड़ाव रखने वाले लालू ने ट्वीट कर बिहार के लोगों से उठने और तैयारी करने की बात कही है.

👉 इसे भी पढ़ें -  विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान, यहां जानिए कब होगी आपके जिले में वोटिंग, पढ़िए पूरी डिटेल्स

चुनाव आयोग ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. बिहार में पहले फेज में 28 अक्टूबर को 71 सीटों पर वोटिंग होने वाली है. इसके अलावा दूसरे फेज में 3 नवंबर को 94 सीटों पर मतदान होगा. तीसरे फेज में 7 नवंबर को 78 सीटों पर चुनाव होंगे. बिहार के लोगों के लिए सबसे बड़ी बात ये है कि 10 नवंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे. यानी कि इस दिन तय हो जायेगा कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा.


👉 इसे भी पढ़ें - आयोग ने कर दिया एलान, बिहार में 28 अक्टूबर को पहले चरण का होगा चुनाव, इस दिन होगी गिनती




लालू यादव ने ट्वीट कर लिखा है कि "उठो बिहारी, करो तैयारी। जनता का शासन अबकी बारी, बिहार में बदलाव होगा। अफ़सर राज ख़त्म होगा, अब जनता का राज होगा।" सीधे तौर पर लालू ने नीतीश कुमार के ऊपर निशाना साधा है. सीएम नीतीश की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा है कि बिहार को मुख्यमंत्री नीतीश नहीं अफसर चला रहे हैं.



उधर दूसरी ओर, मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि 70 देशों ने चुनाव टाल दिए, लेकिन जैसे-जैसे दिन गुजरते गए न्यू नॉर्मल होता हो गया क्योंकि कोरोना के जल्दी खत्म होने के संकेत नहीं मिले। हैं. हम चाहते थे कि लोगों का लोकतांत्रिक अधिकार बना रहे. उनके स्वास्थ्य की भी हमें चिंता करनी थी. यह कोरोना के दौर में देश का ही नहीं, बल्कि दुनिया का पहला सबसे बड़ा चुनाव होने जा रहा है. 


👉 इसे भी पढ़ें - बिहार में 7 नवंबर को तीसरे चरण का होगा चुनाव, 10 को होगी वोटों की गिनती