ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत

Home / news / बेचारे गुप्तेश्वर पांडेय, चुनाव के चक्कर में 10 हजार रूपया भी डूब गया,...

बेचारे गुप्तेश्वर पांडेय, चुनाव के चक्कर में 10 हजार रूपया भी डूब गया, टिकट तो नहीं ही मिला

08-Oct-2020 08:03 PM

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव लडने के लिए आतुर होकर डीजीपी की नौकरी से इस्तीफा देने वाले गुप्तेश्वर पांडेय को एक और चूना लग गया. टिकट के चक्कर में दस हजार रूपया भी डूब गया.


क्या है मामला
दरअसल गुप्तेश्वर पांडेय को पूरी उम्मीद थी कि उन्हें बक्सर से चुनावी टिकट मिल ही जायेगा. नीतीश कुमार ने उन्हें आनन फानन में वीआरएस देने की मंजूरी दी थी. फिर उन्हें पार्टी में शामिल भी कराया था. सो पांडेय जी को कोई शक ही नहीं था कि उन्हें टिकट नहीं मिलेगा. लिहाजा सारी तैयारी उसी मुताबिक कर ली थी.


दस हजार रूपये डूब गये
दरअसल चुनाव आयोग ने उन लोगों की सूची जारी की है जिन्होंने बक्सर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र खरीदा था. उस सूची में गुप्तेश्वर पांडेय का भी नाम है. विधानसभा चुनाव में नामांकन प्रपत्र का मूल्य दस हजार रूपये है. लिहाजा पांडेय जी ने दस हजार रूपये खर्च करके ही फार्म खरीदा होगा. वो फार्म घर में ही पडा रह गया होगा.


हालांकि बात सिर्फ फार्म की नहीं है. गुप्तेश्वर पांडेय ने नौकरी छोड़ने के साथ ही बक्सर शहर में अपना चुनावी दफ्तर खोल लिया था. वहां उनके समर्थक चुनाव लडने की लगातार रणनीति बना रहे थे. कल जब जेडीयू के बाद बीजेपी की फाइनल लिस्ट जारी हो गयी तब पांडेय जी के दफ्तर पर ताला लगा दिया गया. मकान मालिक को भी बता दिया गया कि चुनावी कार्यालय खाली कर दिया गया है.


वैसे गुप्तेश्वर पांडेय ने आज कहा कि नीतीश कुमार ने उन्हें टिकट का वादा नहीं किया था. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जो कहते हैं वही करते है. भले ही उन्हें टिकट नहीं मिला हो लेकिन वे पार्टी में बने रहेंगे और जेडीयू का काम करते रहेंगे.


news image