‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार
22-Sep-2020 01:44 PM
DESK : कोरोना संकट के इस दौर में हॉस्पिटल से कई चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. ताजा मामला इंदौर के एक अस्पताल का है, जहां 87 साल के एक बुजुर्ग की कोरोना से मौत हो गई. जिसके बाद उनका शव हॉस्पिटल में ही रखा गया था, लेकिन अस्पताल में उनके शव को चूहों ने कुतर दिया. परिजनों ने शव को देखा तो जमकर हंगामा मचाया.
बताया जा रहा है कि इंदौर यूनिक हॉस्पिटल में विनय नगर जैन कॉलोनी में रहने वाले बुजुर्ग को चार दिन पहले इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई. रविवार की सुबह तक वे ठीक थे, लेकिन कुछ देर बाद अस्पताल से सूचना आई कि उनकी मौत हो गई है.
परिवार वाले जब शव लेने अस्पताल पहुंचे तो उनसे शव की हालात देखी नहीं गई. बॉडी के कान, आखें, नाक, उंगलियां चूहे खा गए थे. अस्पताल प्रशासन ने लाश को सही तरीके से नहीं रखा था. शव की हालत देखकर हर कोई दंग रह गया. परिजनों का आरोप है कि हॉस्पिटल ने करीब एक लाख रुपये लेने के बाद ही शव परिवार को सौंपा. वहीं यह बात सामने आने के बाद अस्पताल के मालिक डॉक्टर प्रमोद नीमा ने परिजनों से माफी मांगी है और पैसे लौटाने की बात कही है. लेकिन यह मामला सामने आते ही इंदौर के कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए हैं.