ब्रेकिंग न्यूज़

चालान से बचने का अनोखा ड्रामा… हेलमेट पर रोका तो थाने में ‘माता’ बनकर झूमने लगी महिला, पुलिस भी रह गई दंग अवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त Bihar Crime: पंचायत भवन में मिला महिला कर्मचारी का शव… बाहर से बंद था दरवाजा, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका ‘फर्जी भगवान’ गिरफ्तार, खुद को महादेव बता महिला से किया दुष्कर्म, आपत्तिजनक तस्वीरें दिखा कर रहा था ब्लैकमेल Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Success Story: तीन बार चूकीं, चौथी बार मारी बाज़ी… दिल्ली की नेहा पंचाल बनीं यूपी PCS टॉपर, जानिए पूरी कहानी बिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोली प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट

Home / news / छोटे भाई को बचाने के दौरान 2 सगे भाईयों की नदी में डूबने...

छोटे भाई को बचाने के दौरान 2 सगे भाईयों की नदी में डूबने से मौत, शव की तलाश जारी

01-Apr-2023 02:03 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बेगूसराय के बूढ़ी गंडक नदी में दोस्तों के साथ तीन सगे भाई नहाने गये थे। नहाने के क्रम में छोटा भाई नदी के गहरे पानी में डूबने लगा। छोटे भाई को डूबता देख दोनों बड़े भाई उसे बचाने के लिए नदी में कूद गये। किसी तरह छोटे भाई को बचा पाने में दोनों सफल रहे लेकिन नदी के गहरे पानी में खुद फंस गये। दोनों नदी के गहरे पानी में डूब गये और मौत हो गयी। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।


सूचना मिलने के बाद स्थानीय नाविक और गोताखोर दोनों किशोर की तलाश में जुट गये। लेकिन दोनों का पता नहीं चल पाया। दोनों की मौत से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना मंझौल ओपी क्षेत्र के बोधि बांध के पास स्थित बूढ़ी गंडक नदी की है। घटना की खबर जंगल में आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की। दोनों किशोर की तलाश की जा रही है लेकिन अभी तक दोनों का पता नहीं चल पाया है। मृतकों की पहचान मंझौल निवासी मिथिलेश साहू के बेटे 17 वर्षीय भोला कुमार और 14 वर्षीय राजीव कुमार के रुप में हुई है। घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय सरपंच प्रतिनिधि कन्हैया कुमार ने बताया कि स्थानीय नाविक और गोताखोरों द्वारा दोनों किशोर की तलाश की जा रही है।