Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज
15-Jan-2024 11:41 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में अपराधियों का बोलबाला है। राज्य में आए दिन चोरी, डकैती, लूट, छिनतई और हत्या के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं इन मामलों पर नकेल कसने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए अब पटना पुलिस ने नई योजना बनाई है। पटना पुलिस ने यह निर्णय लिया है कि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए बाइक सवार पुलिस की 65 टीम सड़कों पर निकालेगी।
वहीं, सभी बाइक सवार पुलिस की टीम रातों में शहर में गश्ती लगाएंगे। पटना एसएसपी राजीव मिश्रा ने सभी एसडीपीओ को इस मामले में निर्देश दे दिया है। इस दौरान यह कहा गया है कि चोरी, डकैती, लूट, छिनतई और हत्या के मामले पहले से अधिक तेजी गति से आरोपी को गिरफ्तार करना है। इसी कारण हम फिलहाल बाइक सवार पुलिस की 65 टीम सड़कों पर निकालेगी।
मालूम हो कि, पिछले कुछ दिनों से ठंड के कारण चोरी की घटनाओं में इजाफा हुआ है। चोर आए दिन कई घरों को निशाना बना रहे हैं। लोग घरों को बंद कर ठंड में छुट्टियां मनाने जा रहे तो वहीं बेखौफ चोर उनके पीछे बड़ी घटना को अंजाम दे रहे हैं। इन घटनाओं को लेकर अब पटना पुलिस सख्त हो गई है। एसएसपी ने ऐसे इलाके जहां चोरी की घटना अधिक हो रही है। वहां पुलिस की 65 बाइक टीम इन इलाकों में गश्त देगी।