मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें
24-Sep-2020 09:46 AM
PATNA : पटना में अपार्टमेंट में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर आईजी सख्त हैं. सभी थानेदारों को अपने इलाके के अपार्टमेंट की सूची बनाने का निर्देश दिया है. थानेदार वहां के लोगों के साथ मीटिंग करेंगे और हर दरोगा को अपार्टमेंट की जिम्मेदारी लेनी होगी.
इसके साथ ही वे गार्ड की पूरी जानकारी लेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि अपार्टमेंट में सीसीटीवी कैमरा काम कर रहा है. एएसआई और एसआई के बीच अपार्टमेंट बांट दिया जाएगा, जिसका वे समय-समय पर जायजा लेते रहेंगे.
यह आदेश आईजी सेंट्रल रेंज संजय कुमार ने दिया है. कोतवाली पुलिस अनुमंडल में बढ़ रही चोरी की घटनाओं को आईजी ने गंभीरता से लिया है. बुधवार को उन्होंने 2 महीनों में हुई चोरी की घटनाओं और अब तक की गई कार्यवाही की समीक्षा की. पिछले 2 महीनों में चोरी की 27 घटनाएं हुई है, वहीं पुलिस ने 16 घटनाओं का उद्भेदन कर दिया है.
समीक्षा के दौरान आईजी ने कई निर्देश दिए हैं. आईजी ने सभी थानेदारों को चेतावनी दी है कि गश्ती में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने पुलिस को सादी वर्दी में भी इलाके में गश्त करने की बात कही है. जरूरत पड़ने पर आम लोगों की तरह ऑटो से भी चलने और विधि व्यवस्था पर ध्यान रखने की बात कही है.