BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश
04-Oct-2020 09:12 AM
PATNA: गरीब घर का युवक अपनी प्रेमिका का शौक पूरा करने के लिए लग्जरी कार की चोरी की. उस कार से ही पहले प्रेमिका को घुमाता था, लेकिन बाद में वह उस कार से ही लड़की और शराब की सप्लाई हाई प्रोफाइल लोगों तक करने लगा. पटना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
होंडा सीटी कार चोरी करने वाले आरोपी पंकज रविदास को पुलिस ने जक्कनपुर के विग्रहपुर से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के दौरान उसके साथ में एक लड़की भी थी. लड़की को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. चोरी की कार बरामद हो गई है. उस कार पर परिवहन विभाग का बोर्ड लगाए हुए था.
आरा रहने वाला है आरोपी
आरोपी पंकज आरा के बेला गांव का रहने वाला है. पटना के विग्रहपुर इलाके में कई माह से घर लेकर किराया पर रह रहा था. किसी ने शिकायत पुलिस से की थी कि विग्रहपुर और आसपास इलाके में परिवहन विभाग का बोर्ड लगी एक होंडा सिटी कार घूम रही है. इसमें एक-दो लड़कियां बैठी रहती हैं. कार शाम में कहीं जाती है और सुबह में लौट आती है. किसी ने कार का फोटो पुलिस को भेज भी दिया था. जिसे बाद पुलिस ने चेक किया तो कार का नंबर ऑल्टो का निकला. जिसके बाद छापेमारी कर पकड़ लिया.
मोबाइल में 50 लड़कियां का मिला फोटो
जब पुलिस ने आरोपी का मोबाइल चेक किया तो उसके मोबाइल में 50 लड़कियां का फोटो मिला है. जो अलग-अलग लोगों को वाट्सएप पर भेजता था. बताया जा रहा है कि वह सेक्स रैकेट से जुड़ा हुआ है. साथ में पकड़ी गई युवती के बारे में पहले बताया कि वह उसकी पत्नी है. फिर उसने कहा कि युवती आर्केस्ट्रा में काम करती है. वहीं से उसकी पहचान हुई थी. जिसके बाद से दोनों साथ रह रहे है.