ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

स्कूटी चोरी करते रंगेहाथ पकड़ाया चोर, लोगों ने पोल से बांधकर की पिटाई

23-Oct-2020 04:50 PM

By Prashant

DARBHANGA : दरभंगा के नगर थाना अंतर्गत गांधी चौक के पास लोगों ने एक चोर को चोरी करते रंगेहाथ पकड़ लिया और बाद में उसकी पोल से बांधकर जमकर पिटाई कर दी. बताया जा रहा है कि चोर को लोगों ने स्कूटी चोरी करते देख लिया था. 


दरअसल, सुबह फूल तोड़ने पहुंचे मोहल्ले के एक शख्स रवि शर्मा ने देखा कि मोहल्ले के एक घर पर लगी स्कूटी को तीन लोग घेरे हुए हैं. अंधेरे में जब दबे पांव उनलोगों के पास गया तो देखा रॉड से वो लोग स्कूटी का ताला तोड़ रहें हैं. रवि ने एक चोर को दबोच लिया और हल्ला मचाना शुरू कर दिया, जिसे देख बाकी के दो चोर भाग गए. 


इधर हो हल्ला सुनकर तब तक घर वाले एवं मोहल्ले वाले जागकर वहां पहुंच गए और पकड़े गए स्कूटी चोर को मुख्य सड़क गांधी चौक-रामचौक पर दो पोल के बीच दोनों हाथ पोल से बांधकर पिटाई करने लगे. कुछ लोगों ने इस घटना की सूचना नगर थाने को दी उसके बाद नगर थाना ने मौके पर पहुंचकर लड़के को पोल से खोलकर अपने गिरफ्त में थाना ले गयी.