ब्रेकिंग न्यूज़

Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त

Home / news / 'चोरी का सर्टिफिकेट तो आपको कोर्ट ने दे रखा है चच्चा, लेकिन आप...

'चोरी का सर्टिफिकेट तो आपको कोर्ट ने दे रखा है चच्चा, लेकिन आप जेलवों में लोटाफेरी से बाज नहीं आ रहें'

05-Feb-2020 05:46 PM

By Rahul Singh

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के बयान पर पलटवार करते हुए बिहार सरकार के मंत्री और बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मंगल पाण्डेय ने कहा है कि लालू प्रसाद 'उल्टे चोर कोतवाल को डांटे' वाली कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं।उन्होनें लालू प्रसाद को श्री 420 बताते हुए कहा कि खुद तो भ्रष्टाचार जैसे गंभीर मामलों में होटवार जेल के चिंतन गृह में प्रायश्चित कर रहे हैं, लेकिन ट्वीटर के जरिये प्रवचन देने से बाज नहीं आ रहे हैं। उन्हें मालूम होना चाहिए कि सीएम और डिप्टी सीएम की जोड़ी ने न सिर्फ भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंकने का काम किया, बल्कि उनके जैसे नटवरलाल को भी ठिकाना लगाने का काम कर रहे हैं। मंगल पाण्डेय ने ट्वीटर अकाउंट से लालू का एक कॉर्टून भी ट्टीट किया है।


बता दें कि लालू प्रसाद ने ट्वीट कर बिहार की नीतीश सरकार को चोर की सरकार बताते हुए कहा था कि, चोरी से आई चोर सरकार और ले डूबी पूरा बिहार। लालू प्रसाद ने ट्वीट करके नीतीश कुमार पर निशाना साधा। ट्वीट करके लालू प्रसाद ने लिखा है कि, कुर्सी के प्यारे- बिहार के हत्यारे, लुट रहा है बिहारी और लुट रहा बिहार,कुर्सी-कुर्सी खेल रही खिलाड़ी सरकार, किया शोषण, उत्पीड़न अत्याचार, दिया बेरोजगारी और भ्रष्टाचार, चोरी से आई चोर सरकार, ले डूबी पूरा बिहार।


मंगल पाण्डेय ने कहा कि जो व्यक्ति जैसा रहता है, दूसरों के बारे में वैसा ही सोच रखता है। रही बात सीएम और डिप्टी सीएम की, तो दोनों नेताओं को लालू प्रसाद से सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है। दोनों नेताओं को जहां जनता विकास पुरूष का सर्टिफिकेट दे चुकी है। वहीं न्यायालय ने लालू प्रसाद को एक मुजरिम करार देते हुए काल कोठरी भेज दिया है। उन्होनें कहा कि यह अच्छा रहा कि राज्य की जनता ने समय रहते आरजेडी को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया, वरना अगर 15 साल और मियां-बीवी और बच्चे की सरकार रहती, तो इसमें कोई शक नहीं कि बिहार एक कंगाल प्रदेश के नाम से जाना जाता।


बिहार सरकार के मंत्री ने कहा कि कल तक सोशल मीडिया और ट्वीटर को बकवास बताने वाला लालू फैमिली इन दिनों सोशल काम छोड़ सिर्फ और सिर्फ सोशल मीडिया के जरिये लोगों की भावनाओं को भड़काने में लगा हुआ है। राज्य की जनता ने राजद को जो दायित्व दिया है, उसे छोड़ राजद के नेतागण सोशल मीडिया के जरिये हवा-हवाई राजनीति कर रहे हैं। पूरा आरजेडी परिवार मनगढंत बातें कर लोगों को बरगला रहा है, लेकिन सूबे की जनता ऐसे नेताओं को आगामी चुनाव में इस कदर जवाब देगी कि बगले झांकते नजर आएंगे। इसलिए लालू प्रसाद के लिए अच्छा रहेगा कि दूसरों को प्रवचन देने से पहले खुद आत्मसात करें।