Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
28-Sep-2022 08:27 AM
GAYA : बिहार के गया जिले से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है, जहां चलती ट्रेन के गेट पर एक महिला घिसटती चली गई। घटना गया रेल्वे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 की है। यहां ट्रेन संख्या 13305 धनबाद डेहरी intercity एक्स्प्रेस के खुल जाने के बाद एक महिला उतरने की कोशिश करने लगी। इस दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वो गिर पड़ी।
मौके पर मौजूद आरक्षी घनश्याम ने अपनी जान की परवाह किए बिना महिला की जान बचा ली। अब इस घटना का CCTV फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है। महिला की पहचान प्रोमिला वर्मन के रूप में की गई है। वह अपने पति सुवल बर्मन के साथ गाड़ी संख्या 12397 महाबोधि एक्सप्रेस में सफर के लिए गया प्लेटफार्म पर आई थी।
बताया जा रहा है कि महिला शौचालय के लिए गई थी। इसी बीच ट्रेन खुल गई। महिला को महाबोधि एक्सप्रेस में सफर करना था। वह जल्दबाजी में धन्यवाद डेहरी इंटरसिटी एक्सप्रेस के खुलने पर उससे उतरने लगी। इसी दौरान असंतुलित होकर वह गिर पड़ी। लेकिन आरक्षी घनश्याम की सूझबूझ से महिला की जान बच गई।