गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? शराबबंदी का हाल हुआ बेहाल: कंटेनर से करीब 40 लाख की शराब जब्त, इतनी बड़ी खेप कैसे पहुंची बिहार? पटना में रिसेप्शन पार्टी के दौरान डबल मर्डर का खुलासा, 24 करोड़ की जमीन के लिए दो भाईयों की गोली मारकर की गई थी हत्या Bihar crime news : अपराधियों ने किया बड़ा कांड, इस जगह घर के भीतर हत्या; इलाके में मचा हडकंप स्टेज पर डांस कर रही डांसर को भोजपुरी गायक ने मंच से नीचे फेंका, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल स्टेज पर डांस कर रही डांसर को भोजपुरी गायक ने मंच से नीचे फेंका, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, 4.48 लाख अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, 4.48 लाख अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई मुजफ्फरपुर में JDU नेता के भाई से लूटपाट, विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली, बाल-बाल बचे व्यवसायी
08-Sep-2021 08:32 AM
PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान मंगलवार की शाम पटना पहुंच गए. दिल्ली से पटना पहुंचने के पहले चिराग पासवान ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की है. सोनिया गांधी के साथ चिराग की मुलाकात के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा भी मौजूद रहे.
दरअसल चिराग पासवान ने सोनिया गांधी के साथ-साथ राहुल और प्रियंका को अपने पिता स्वर्गीय रामविलास पासवान की बरसी के मौके पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में आने का आमंत्रण दिया है. चिराग पासवान 12 सितंबर को अपने पिता रामविलास पासवान की बरसी मनाने जा रहे हैं. बीते साल 8 अक्टूबर को रामविलास पासवान का निधन हो गया था. लेकिन हिंदू कैलेंडर के मुताबिक उनके पिता की बरसी 12 दिसंबर को है.
चिराग पासवान ने बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं को भी बरसी के मौके पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा के लिए आमंत्रित किया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी चिराग पासवान ने आमंत्रण दिया है. इसके अलावे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी चिराग पासवान न्योता देने वाले हैं. एलजेपी सूत्रों की मानें तो चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात का वक्त मांगा है. फिलहाल उन्हें मुख्यमंत्री से समय मिलने का इंतजार है. समय मिलते ही वह नीतीश कुमार से मुलाकात कर उन्हें भी आमंत्रित करेंगे.
चिराग ने मंगलवार को कहा कि 12 जनपथ पर दिवंगत पिता रामविलास पासवान तीन दशक से अधिक समय तक रहे थे इसी को ध्यान में रखकर उनकी प्रतिमा स्थापित की गई है जो कि पार्टी के प्यार का प्रतीक है. चिराग ने कहा कि एक सांसद होने के नाते वह ऐसा कुछ नहीं करेंगे जिसे अतिक्रमण समझा जाए या कानून का किसी तरह का उल्लंघन हो. उन्होंने कहा कि सरकारी नियम किसी सरकारी आवास को किसी संग्रहालय या स्मारक में तब्दील करने की अनुमति नहीं देते, अभी सरकार ने मुझे यहां रहने की अनुमति दी है. जहां भी वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी, इसे वहां इस प्रतिमा को स्थानांतरित कर दिया जाएगा.