गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
16-Nov-2023 10:10 PM
By First Bihar
PATNA: जमुई में पिछले दिनों बालू लदे ट्रक से कुचलकर दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों युवकों को बेहतर इलाज के लिए पटना के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान आज एक युवक की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही जमुई सांसद चिराग पासवान अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान इलाज में लापरवाही को लेकर चिराग ने अस्पताल के निदेशक को खूब सुनाया।
दरअसल, कुछ दिन पहले ही जमुई में बालू माफिया ने ट्रैक्टर से रौंद कर एक दारोगा को मौत के घाट उतार दिया था। घटना के 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि दूसरे ही दिन बालू लदे अनियंत्रित ट्रक ने दो युवकों को रौंद डाला था। दोनों को बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने पटना के एक अस्पताल में रेफर कर दिया था। गुरुवार को दोनों में से एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
युवक की मौत की खबर सुनकर चिराग अस्पताल पहुंचे और मृतक क परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान अस्पताल में का दृश्य बेहद चौकाने वाला था। वहां त तो कोई डॉक्टर था और ना ही कोई मेडिकल स्टाफ ही मौजूद था। चिराग ने सीएम नीतीश से पूछा है कि मुख्यमंत्री बताएं कि कहीं ये बालू माफिया की साजिश तो नहीं, जिनकी अस्पताल प्रशासन से मिलीभगत से युवक की जान चली गई। आखिर मुख्यमंत्री की नाकामियों की सजा बिहारियों को कब तक मिलेगी।