ब्रेकिंग न्यूज़

गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? शराबबंदी का हाल हुआ बेहाल: कंटेनर से करीब 40 लाख की शराब जब्त, इतनी बड़ी खेप कैसे पहुंची बिहार? पटना में रिसेप्शन पार्टी के दौरान डबल मर्डर का खुलासा, 24 करोड़ की जमीन के लिए दो भाईयों की गोली मारकर की गई थी हत्या Bihar crime news : अपराधियों ने किया बड़ा कांड, इस जगह घर के भीतर हत्या; इलाके में मचा हडकंप स्टेज पर डांस कर रही डांसर को भोजपुरी गायक ने मंच से नीचे फेंका, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल स्टेज पर डांस कर रही डांसर को भोजपुरी गायक ने मंच से नीचे फेंका, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, 4.48 लाख अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, 4.48 लाख अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई मुजफ्फरपुर में JDU नेता के भाई से लूटपाट, विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली, बाल-बाल बचे व्यवसायी

Home / news / चिराग ने नीतीश से मुलाक़ात का मांगा वक़्त, बोले.. मुझे कभी समय ही...

चिराग ने नीतीश से मुलाक़ात का मांगा वक़्त, बोले.. मुझे कभी समय ही नहीं देते हैं मुख्यमंत्री

08-Sep-2021 12:03 PM

PATNA : अपने पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान की बरसी को लेकर चिराग पासवान लगातार नेताओं को आमंत्रण दे रहे हैं. चिराग पासवान सबसे पहले राज्यपाल फागू चौहान से मिलने राजभवन पहुंचे थे और उन्हें बरसी कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया. उसके बाद चिराग नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मिलने पहुंचे और वहां तेजस्वी यादव के साथ उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान नीतीश कुमार को लेकर बड़ी बात कह डाली.


एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि वह अपने पिता के बरसी कार्यक्रम में उन तमाम लोगों को न्योता देना चाहते हैं, जो उनके साथ काम कर चुके हैं. चिराग पासवान ने कहा कि वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी आमंत्रण देने वाले हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने का वक्त मांगा है. लेकिन अब तक के वक्त नहीं मिला है.


चिराग पासवान ने कहा कि उन्होंने मुलाकात के लिए वक्त मांगा है. लेकिन मुख्यमंत्री जी से मिलना इतना सहज नहीं हो पाता. चिराग ने कहा कि समस्या यही आती है और मुझे तो खासतौर पर मुख्यमंत्री मुलाकात का समय नहीं देते. एलजेपी अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने समय मांगा है और उम्मीद करते हैं कि मुख्यमंत्री मुलाकात का वक्त देंगे.


उधर चिराग के साथ खड़े तेजस्वी यादव ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से एलजेपी अध्यक्ष को वक्त नहीं मिलने पर अपनी प्रतिक्रिया दी. तेजस्वी ने कहा कि जो लोग भी ऐसे मौकों पर वक्त नहीं देते, उन्हें सोचना चाहिए कि हर मसला राजनीति का नहीं होता.