गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
14-Aug-2020 04:50 PM
PATNA : बिहार में आने वाले कुछ दिनों में विधानसभा चुनाव होने हैं. विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा लगातार नीतीश सरकार के ऊपर हमलावर है. बिहार में बढ़ते आपराधिक मामले को लेकर कई बार आवाज उठा चुके चिराग पासवान ने एक बार फिर से सीएम नीतीश को पत्र लिखा है. लोजपा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री नीतीश को पत्र लिखते हुए जेडीयू नेता कन्हैया कौशिक को न्याय दिलाने की मांग की है.
चिराग पासवान ने सीएम नीतीश को लिखे पत्र लिखकर उनको खुद का वादा याद दिलाया है. चिराग की ओर से लिखे गए पत्र में कहा गया है कि होली के दिन राजधानी पटना में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के छात्र नेता कन्हैया कौशिक का मर्डर किया गया था. इस हत्याकांड में शामिल अपराधी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं.
चिराग ने बताया कि सीएम नीतीश ने खुद पीड़ित परिवार से फोन पर बातचीत की थी. उन्होंने अपनी ही पार्टी के नेता के हत्यारों को सजा दिलाने का वडा किया था. उन्होंने कन्हैया कौशिक के परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया था. लेकिन सुशासन की पुलिस अब तक कन्हैया कौशिक गुनहगारों को पकड़ने में फेल रही है. उनके हत्यारे पुलिस की गिरफ्त से अब तक फरार हैं.
होली के दिन ही जेडीयू नेता कन्हैया कौशिक की हत्या पर कई सवाल उठे थे. रक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पर भी सवाल खड़े हुए थे. तब पार्टी के नेताओं द्वारा दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने और सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की गई थी. आपको बता दें कि कन्हैया कौशिक को पटेल नगर में गोली मारी गई थी. बिहार में कन्हैया छात्र जेडीयू का पूर्व प्रदेश महासचिव रह चुका थे. कन्हैया एएन कॉलेज छात्रसंघ का उपाध्यक्ष भी रह चुका है.