ब्रेकिंग न्यूज़

नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम भारत भ्रमण पर निकले नीतीश कुमार: चारधाम, 12 ज्योतिर्लिंग और 51 शक्तिपीठों का करेंगे दर्शन

उपचुनाव में टूटा महागठबंधन विधान परिषद चुनाव में एकजुट होगा, लालू बोले.. चिराग को भी साथ लेंगे

23-Nov-2021 07:37 AM

PATNA : पिछले महीने बिहार में दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के दौरान महागठबंधन टूट गया था। लंबे अरसे बाद आरजेडी और कांग्रेस के रिश्तो में खटास देखने को मिली थी। दोनों सीटों पर आरजेडी और कांग्रेस में अपने-अपने उम्मीदवार दिए थे हालांकि जीत जेडीयू के उम्मीदवारों की हुई। उपचुनाव में महागठबंधन भले ही बिखर गया हो लेकिन विधान परिषद के लिए स्थानीय निकाय कोटे से 24 सीटों के लिए होने वाले चुनाव में एक बार फिर से एकजुटता देखने को मिलेगी। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने खुद इस बात का एलान किया है।


सोमवार की शाम दिल्ली से पटना पहुंचे लालू यादव ने कहा है कि बिहार में विधान परिषद चुनाव के दौरान महागठबंधन एकजुट होकर लड़ेगा। लालू यादव ने कहा है कि महागठबंधन में शामिल दलों कांग्रेस और लेफ्ट के साथ साथ हम चिराग पासवान को भी साथ लेंगे। लालू यादव के मुताबिक बिहार में महागठबंधन मजबूत है और इसमें आने वाले वक्त में चिराग पासवान भी शामिल हो रहे हैं। हालांकि खुद चिराग पासवान में अब तक इस बारे में अपने पत्ते नहीं खोले हैं। आरजेडी सुप्रीमो ने दावा किया है कि चिराग के साथ बातचीत हो रही है और आगे हम लोग एकजुट होकर साथ में एनडीए को टक्कर देंगे। 


स्थानीय निकाय से विधान परिषद की 24 सीटों पर होने वाले चुनाव में आरजेडी 15 से 16 सीटों पर, कांग्रेस से 5 से 6 सीटों पर, वाम दल 1 से 2 सीट पर जबकि चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) तीन से चार सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। रामविलास पासवान की पार्टी के नेताओं की पटना में हुई बैठक के दौरान इस बात के संकेत मिले थे कि विधान परिषद का चुनाव किसी गठबंधन के तहत लड़ा जाएगा। चिराग पासवान ने अब तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। इंतजार है कि लालू के इस ऐलान के बाद चिराग कब गठबंधन को लेकर अपनी राय देते हैं।