बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
06-Nov-2019 10:17 PM
MUNGER : केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के बेटे और जमुई सांसद चिराग पासवान को पार्टी का कमान सौंपे जाने के बाद कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. लेकिन इस उत्साह में पार्टी के नेता अपनी मर्यादा भी भूल जा रहे हैं. लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है. लेकिन केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की ओर से अपनी राजनीतिक विरासत बेटे को सौंपने के बाद उनके कार्यकर्ता पार्टी के वसूलों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं. दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो मुंगेर जिले का है. जहां बुधवार को मुंगेर जिले के तारापुर में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. जिसमें बार डांसर पार्टी कार्यालय में ठुमके लगाती हुई नजर आ रही हैं. वहीं, पार्टी के नेता डांसरों के ऊपर नोटों की बरसात करते हुए दिखाई दे रहे हैं.
सोशल मीडिया पर यह वीडियो जंगल में लगी आग की तरह तेजी से फ़ैल रहा है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मिथलेश सिंह के आवास का है. मिली जानकारी के मुताबिक मुंगेर जिले के तारापुर स्थित राम आशीष भवन से लोजपा कार्यालय का संचालन किया जाता है. जो कि प्रदेश उपाध्यक्ष मिथलेश सिंह का अपना आवास बताया जा रहा है.
वायरल वीडियो में दो बार डांसर स्टेज पर ठुमके लगाती हुई नजर आ रही हैं. वहीं, स्टेज के सामने बैठकर नाच का आनंद उठा रहे लोजपा नेता नोटों की बारिश करते हुए दिखाई दे रहे हैं. बता दें कि मंगलवार को एलजेपी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की दिल्ली बैठक में दलित सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हाजीपुर सांसद पशुपति कुमार पारस ने चिराग पासवान को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा, जिसे पूर्ण समर्थन से पारित कर दिया गया. मंगलावर को ही रामविलास पासवान के आवास 12 जनपथ में बैठक हुई. जहां एकमत से चिराग को एलजेपी के अध्यक्ष बनाये जाने के प्रस्ताव पर मुहर लगी.