Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
01-Dec-2024 07:37 PM
By First Bihar
GAYA: लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास (LJPR) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को गया में बड़ा झटका लगा है। उनकी पार्टी के युवा विंग की पूरी कमेटी ने आज सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। करीब 100 कार्यकर्ताओं ने एक साथ पार्टी से इस्तीफा दिया। इसे संबंध में लोजपा रामविलास के युवा विंग के पदाधिकारियों ने गया में प्रेस वार्ता की और इस बात की जानकारी दी।
लोजपा रामविलास के युवा विंग के पदाधिकारियों का यह आरोप है कि पार्टी में नेताओं और कार्यकर्ताओं को सम्मान नहीं दिया जा रहा है। एक विशेष पक्ष के पर ही ध्यान दिया जाता है। जबकि चिराग पासवान हमेशा बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट का नारा देते हैं, लेकिन ठीक इसके विपरीत उनकी पार्टी में खास पक्ष की ही सुनी जाती है। जमीन से जुड़े नेताओं कार्यकर्ताओं को उपेक्षित रखा जाता है।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए लोजपा रामविलास के युवा जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि हम लोग पिछले 10 साल से लोजपा रामविलास से जुड़े हैं, लेकिन अपनी ही पार्टी में उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। हमारी टोह लेने वाला प्रदेश में कोई नेता नहीं है। एक खास पक्ष की ही बात इस पार्टी में सुनी जाती है।
बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में मारपीट के एक मामले में चिराग पासवान पहुंचे थे लेकिन टिकारी में एक की हत्या कर दी गई, लेकिन उसमें लोजपा रामविलास की कोई टीम नहीं पहुंची थी। इसी प्रकार हमारी पार्टी के युवा विंग के नेता की माँ की तबीयत खराब थी औऱ एम्स में भर्ती थी, लेकिन उनकी माँ के इलाज में कोई मदद नहीं की गई। इस तरह के कई ऐसे कारण है, जो हमें मान सम्मान से वंचित और उपेक्षित कर रहे थे और यही वजह रही कि इससे आजिज आकर हम लोगों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। अब आने वाले दिनों में निर्णय करेंगे कि आगे क्या करना है।
गया से नितम राज की रिपोर्ट..