ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / चिराग पासवान के सामने नीतीश के अधिकारियों ने खोली पोल, बोले- बिहार में...

चिराग पासवान के सामने नीतीश के अधिकारियों ने खोली पोल, बोले- बिहार में एंटीजन की तुलना में RT-PCR टेस्ट की कमी

16-Aug-2020 08:42 PM

PATNA :  बिहार में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. राज्य में कोरोना टेस्टिंग की रफ़्तार पहले से काफी तेज हुई है. लेकिन इसकी विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बाद अब लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने एंटीजन टेस्ट पर सवाल खड़े किये हैं. दरअसल नीतीश सरकार के अफसरों ने ही लोजपा अध्यक्ष के सामने ये बात कही कि एंटीजन टेस्ट की तुलना में RT-PCR जांच की कमी है.


लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान बिहार में घूम-घूमकर लोगों की समस्याओं को सुन रहे हैं. चिराग पासवान रविवार को अपने संसदीय इलाके में पहुंचे थे. जहां उन्होंने शेखपुरा और जमुई जिले के सिविल सर्जन से मुलाकात कर कोरोना की टेस्टिंग के बारे में पता लगाया. इस दौरान दोनों सिविल सर्जन ने कोरोना टेस्ट को लेकर कुछ अच्छा फीडबैक नहीं दिया. चिराग पासवान को उन्होंने बताया कि जिले में एंटीजन टेस्ट की तुलना में RT-PCR से जांच कम हो रही है.


लोक जनशक्ति पार्टी के ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट से वीट कर लिखा गया है कि "बिहार- शेखपुरा में स्थानीय और पार्टी नेताओं के साथ लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने शेखपुरा सिवल सर्जन से शेखपुरा में कोरोना के टेस्टिंग रेट पर बात की. सिवल सर्जन ने बताया की RAPID ANTIGEN TEST की तुलना में RT-PCR टेस्ट बेहद कम हो रहा है."


चिराग पासवान के के ये पूछने पर कि आखिर टेस्ट कम क्यों हो रहा है. इसपर अधिकारियों ने कहा कि RT-PCR की कमी है. ICMR के नियम के अनुसार RT-PCR टेस्ट GOLD STANDARD टेस्ट है. ICMR द्वारा दिए गए नियमों के अनुसार रैपिड एंटीजन टेस्ट (Rapid Antigen test) सिर्फ़ कन्टेनमेंट जोन में रहने वाले नागरिकों के लिए है. Rapid Antigen टेस्ट से रिपोर्ट नेगेटिव आने पर RT-PCR टेस्ट करवाना होगा. बिहार में RT-PCR टेस्ट मात्र 10%  ही हो रहा है, जो बेहद चिंता की बात है. ऐसे में रैपिड एंटीजन से जिन लोगों का टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आ रहा है, उन्हें सचेत रहना चाहिए और जल्द RT-PCR टेस्ट करवाना चाहिए.