Budget Session 2026 : मंगल पांडेय की जगह स्वास्थ्य विभाग के सवालों का जवाब दे रहे मंत्री बार-बार फंस गए! सवाल ढाका का जवाब बेलागंज का देने लगे; हंसने लगे पक्ष - विपक्ष के विधायक नीतीश मिश्रा के सवाल पर पानी-पानी हुए मंत्री ! प्रश्न- सीएचसी का मानक क्या है..? मंत्री का जवाब- अगले वित्तीय वर्ष में जो भी है वो पूरा कर लिया जाएगा, जवाब सुनकर विधानसभा में जमकर लगे ठहाके Bihar Budget Session 2026: तेजस्वी यादव पर बिहार सरकार के मंत्री का हमला, सदन में भाषण में लड़खड़ाने पर उठाए सवाल Bihar Budget Session 2026: तेजस्वी यादव पर बिहार सरकार के मंत्री का हमला, सदन में भाषण में लड़खड़ाने पर उठाए सवाल Budget Session : विधायकों के कैशलेस इलाज पर फंस गई सरकार ! कई BJP विधायकों ने उठाया गंभीर सवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिया यह जवाब Bihar Budget Session 2026: ‘उसी समय जांच करा लेनी चाहिए थी’, भाषण के दौरान तेजस्वी यादव के लड़खड़ाने पर बोले भाई वीरेंद्र Bihar Budget Session 2026: ‘उसी समय जांच करा लेनी चाहिए थी’, भाषण के दौरान तेजस्वी यादव के लड़खड़ाने पर बोले भाई वीरेंद्र Budget Session 2026 : स्वास्थ्य विभाग के सवालों का जवाब देने में बुरे फंसे प्रभारी मंत्री, सरकार पर उठा सवाल तो बचाव में खड़े हुए विजय चौधरी Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र चौथे दिन की कार्यवाही शुरू, दोपहर बाद 2026-27 के बजट पर चर्चा; जानिए आज का पूरा शेड्यूल Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र 2026-27: चौथे दिन बजट पर चर्चा, CM नीतीश कुमार पहुंचे विधानसभा; कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरेगा विपक्ष
27-Feb-2022 07:46 PM
HAJIPUR: अपने चाचा से ही चोट खाये बैठे चिराग पासवान ने बड़ा एलान कर दिया है. चिराग पासवान ने आज एलान कर दिया कि वे अगला लोकसभा चुनाव हाजीपुर से लडे़ंगे. चिराग ने कहा-मेरे पिता जी ने कहा था कि हाजीपुर सीट मां के समान है. वे अपनी मां को छोड़ कर नहीं जायेंगे. चिराग ने कहा कि पिछले चुनाव में पशुपति पारस को हाजीपुर सीट देना उनकी सबसे बड़ी गलती थी।
हाजीपुर में चिराग ने किया एलान
चिराग पासवान आज हाजीपुर में अपनी पार्टी के मिलन समारोह में शामिल होने गये थे. चिराग ने इस मौके पर 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले का किस्सा सुनाया. उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में स्व. रामविलास पासवान तय कर चुके थे कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगे. चिराग बोले- मेरे पिता और मेरी मां रीना पासवान चाहती थी कि मैं हाजीपुर से चुनाव लड़ूं. मेरे पिता कहते थे कि हाजीपुर सीट मां के समान है, उसे छोड़ना नहीं है।
चाचा को सीट देना सबसे बडी भूल
चिराग बोले- पापा और मां दोनों नहीं चाहते थीं कि पशुपति कुमार पारस हाजीपुर लोकसभा से चुनाव लड़ें. लेकिन मैं दोनों की बातों को ठुकरा कर जमुई से चुनाव लड़ा. मैंने पापा से कहा कि चाचा विधानसभा चुनाव हार चुके हैं. उन्हें हाजीपुर से लोकसभा चुनाव लडाइये. चाचा भी वैसे ही हाजीपुर का सेवा करेंगे जैसे आपने किया है. चिराग ने हाजीपुर के लोगों से माफी मांगते हुए कहा कि यह मेरी गलती थी. मैंने चाचा के नाम को आगे कर उन्हें हाजीपुर लड़ाने की बात कही थी. चिराग ने कहा कि चाचा को हाजीपुर से चुनाव लड़ाने के लिए भेजना मेरे जीवन की सबसे बड़ी भूल थी।
गौरतलब है कि स्व. रामविलास पासवान के छोटे भाई और चिराग पासवान के चाचा पशुपति पारस अभी वैशाली से सांसद हैं. पारस चिराग को अलग थलग कर खुद केंद्रीय मंत्री बन गये हैं. चिराग अब अपने चाचा को सीधे चुनाव मैदान में चुनौती देंगे. हालांकि पारस अगला चुनाव लडेंगे या नहीं इस पर फिलहाल संदेह बना हुआ है. चर्चा ये है कि पारस अपने बेटे को वहां से उम्मीदवार बना सकते हैं. लेकिन अगर मुकाबले में चिराग उतरे तो हाजीपुर की लड़ाई बेहद दिलचस्प हो जायेगी.