पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट
04-Jan-2020 01:05 PM
PATNA : पटना पहुंचे लोकजनशक्ति पार्टी अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान ने हाजीपुर जेलकांड पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि कि नीतीश कुमार इन सब चीजों पर नियंत्रण पाने में कामयाब होंगे वहीं तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे लोगों को इतिहास माफ नहीं करेगा।
चिराग पासवान ने कहा कि हाजीपुर में जेल के अंदर जिस तरह की घटना हुई है वो चिंता का विषय है। लेकिन उन्होनें बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर विश्वास जताते हुए कहा कि उन्होनें बिहार को जंगलराज से बाहर निकाल लिया था इस सब चीजों पर वे नियंत्रण पाने में निश्चित तौर पर कामयाब होंगे।
वहीं बिहार विधानसभा में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए उन्होनें कहा कि ऐसे लोगों को इतिहास माफ नहीं करेगा। बिना तथ्य को जाने , समाज को बांटने का काम किया है, आगजनी फैलाने का काम किया है।सिर्फ अपने राजनीतिक लाभ करने के लिए ये लोग समाज बांटने का काम कर रहे हैं। बता दें कि तेजस्वी यादव सीएए-एनआरसी के खिलाफ यात्रा पर निकलने वाले हैं।
रांची के रिम्स में सज रहे लालू दरबार पर चिराग पासवान ने कहा कि ये झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को देखना है कि वहां पर कानून का पालन हो। वहीं एनडीए में सीट शेयरिंग पर चिराग पासवान ने कहा अभी किसी फार्मूले पर सोचना या दावा करना जल्दीबाजी है। एनडीए पूरी तरह एकजुट है। एनडीए गठबंधन आने वाले चुनाव में विरोधियों का फिर सफाया करेगा।