ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / नीतीश सरकार पर चिराग ने फिर कसा तंज, कैसा बिहार जहां अधिकारी परिवार...

नीतीश सरकार पर चिराग ने फिर कसा तंज, कैसा बिहार जहां अधिकारी परिवार के साथ रह नहीं पाते

06-Nov-2020 04:16 PM

PATNA: बिहार में कल तीसरे चरण का चुनाव होने वाला है. इस बीच एक बार फिर चिराग पासवान ने नीतीश कुमार  और उनके शासनकाल पर हमला बोला है. चिराग ने बिहार के लोगों से अपील कि यही समय बिहार को बर्बाद होने से बचाने के लिए है. यह अपील खासतौर से बिहार के अधिकारियों से की है. 

30 साल बदहाल रहा बिहार

चिराग पासवान ने कहा कि’’ पिछले 30 साल में बदनाम से बदहाल बिहार होने के कारण बिहार सरकार के अंतर्गत सभी अधिकारियों का परिवार पटना या दिल्ली में रहता है और वह खुद पूरी ज़िंदगी अलग अलग ज़िलों में परिवार के बिना बिताते है. यह कैसी ज़िंदगी आप जीने के लिए बेबस है. यही समय बिहार को और बर्बाद होने से बचाने का.''

कल भी नीतीश पर बोला था हमला

चिराग पासवान ने नीतीश कुमार के अंतिम चुनाव बाले बयान पर भी पलटवार किया था और कहा था कि’’ साहब ने कहा है की यह उनका आख़िरी चुनाव है. इस बार पिछले 5 साल का हिसाब दिया नहीं और अभी से बता दिया की अगली बार हिसाब देने आएंगे नहीं. अपना अधिकार उनको ना दें जो कल आपका आशीर्वाद फिर मांगने नहीं आएंगे. अगले चुनाव में ना साहब रहेंगे ना जेडीयू. फिर हिसाब किससे लेंगे हम लोग? बता दें कि इससे पहले भी चिराग पासवान कई बार कह चुके हैं कि अगर उनकी सरकार बनी तो नल जल योजना घोटाले की जांच कराएंगे और दोषी अधिकारी से लेकर सीएम तक को वह जेल भेजवाएंगे.