ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: घरेलू कलह से दंपति ने उठाया खौफनाक कदम, महिला की हालत गंभीर, पीएमसीएच रेफर प्रेम-प्रसंग में विवाहिता की हत्या, गला काटकर शव कुएं में फेंका, 5 आरोपी गिरफ्तार रसोई गैस ब्लास्ट से 4 लोग झुलसे, अवैध रूप से रखा गया था 60 सिलेंडर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? शराबबंदी का हाल हुआ बेहाल: कंटेनर से करीब 40 लाख की शराब जब्त, इतनी बड़ी खेप कैसे पहुंची बिहार? पटना में रिसेप्शन पार्टी के दौरान डबल मर्डर का खुलासा, 24 करोड़ की जमीन के लिए दो भाईयों की गोली मारकर की गई थी हत्या Bihar crime news : अपराधियों ने किया बड़ा कांड, इस जगह घर के भीतर हत्या; इलाके में मचा हडकंप

Home / news / चिराग ने जीतनराम मांझी का दरवाजा भी नहीं छोड़ा, पिता की बरसी का...

चिराग ने जीतनराम मांझी का दरवाजा भी नहीं छोड़ा, पिता की बरसी का न्योता दे आए

08-Sep-2021 12:21 PM

PATNA : अपने पिता रामविलास पासवान की पहली बरसी के मौके पर चिराग पासवान लगातार हर राजनीतिक दल के नेताओं को न्योता दे रहे हैं. चिराग ने आज पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी से भी मुलाकात की है. चिराग पासवान मांझी के घर पहुंचे और उन्हें बरसी में शामिल होने का आमंत्रण दिया. 


विधानसभा चुनाव के पहले एनडीए में एंट्री लेने वाले जीतन राम मांझी ने रामविलास पासवान और उनकी पार्टी को जमकर निशाने पर लिया था. मांझी लगातार रामविलास पासवान के खिलाफ बयानबाजी के कारण चुनाव के पहले सुर्खियों में भी बने रहे. एनडीए में जब तक रामविलास पासवान रहे, मांझी से उनका 36 का आंकड़ा रहा. लेकिन अब चिराग पासवान ने जीतन राम मांझी को भी अपने पिता की बरसी में आमंत्रित किया है. 


दोनों नेताओं के बीच मुलाकात के दौरान लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, पार्टी के बिहार संसदीय बोर्ड अध्यक्ष हुलास पांडे के साथ-साथ बिहार सरकार में मंत्री और मांझी के बेटे संतोष सुमन और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान भी मौजूद रहे. जीतन राम मांझी ने चिराग को भरोसा दिया कि वह रामविलास पासवान की बरसी में जरूर शामिल होंगे.