Traffic Management : पटना के इन रास्तों पर इस दिन नहीं चलेंगी गाड़ियां, बदली ट्रैफिक व्यवस्था; जानिए क्या है वजह Bihar Intermediate Exam 2026 : आज समाप्त होगी बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026, इस दिन तक रिजल्ट आने की उम्मीद Bihar weather : बिहार में फरवरी में ही गर्मी का असर: मौसम विभाग ने बताया तापमान बढ़ने का कारण शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल
13-Jan-2023 01:36 PM
PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान ने पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के निधन पर अपनी शोक संवेदना जताई है। चिराग पासवान की पार्टी ने 15 जनवरी को बुलाए गए मकर संक्रांति भोज को भी रद्द कर दिया है। चिराग पासवान आज बक्सर के दौरे पर हैं बक्सर में किसानों के ऊपर पुलिसिया बर्बरता और मुआवजा नहीं मिलने के बावजूद किसानों के ऊपर पुलिस की तरफ से की गई कार्रवाई को लेकर उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की है। चिराग पासवान इस दौरान नीतीश सरकार पर जमकर बरसे हैं उनके साथ पार्टी के अन्य नेता भी बक्सर पहुंचे हैं। पूर्व एमएलसी हुलास पांडे और पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा भी चिराग पासवान के साथ बक्सर के दौरे पर हैं।
लोजपा (रामविलास) नेता चिराग पासवान ने कहा कि, बक्सर के किसान पिछले कई दिनों से मुआवजे की मांग को लेकर धरना पर बैठे हुए थे। इनलोगों ने कभी भी आगजनी, तोड़-फोड़ नहीं किया। लेकिन, इसके बाबजूद बिहार की सरकार इन किसानों की जमीन उनसे छीन लिया, उनकी रोजी-रोटी उनके छीन लिया। इसके बदले में ये किसान आवाज नहीं उठाए यह कहां का न्याय है।
चिराग ने कहा कि, बिहार के मुख्यमंत्री को यह बताना चाहिए कि उनकी मंशा क्या है और वो क्या चाहते हैं। जब किसान शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग को लेकर बैठे हुए थे और इसके ऊपर जिस तरह से लाठियां बरसाई गई। यह कहां का न्याय हैं मुख्यमंत्री जी, यह आप बताएं। नीतीश कुमार को यह बताना चाहिए कि बहु - बेटियों और बच्चों को प्रतारित करना कहां का न्याय है।
इसके आगे चिराग ने कहा कि, जो खुद समस्या की जड़ है आज वो सामधान यात्रा पर निकले हैं। इनके इस यात्रा का कोई भी मतलब नहीं रह जाता है। जहां का मुख्यमंत्री खुद समस्या का बड़ा जड़ हो और वो समाधान यात्रा पर निकले इससे बुरा क्या ही हो सकता है। आज जहां समाधान की जरूरत है वहां वो जा ही नहीं रहे हैं। बिहार में जब जहरीली शराब से मौत होती है तो मुख्यमंत्री कहते हैं कि, जो गलत किया वो भुगता। मुख्यमंत्री कोई एक समस्या बता दें जिसका समाधान उन्होंने अपने स्तर से किया हो।
गौरतलब हो कि, बक्सर के चौसा में एसजेवीएन के पावर प्लांट के लिए भूमि अधिग्रहित की जा रही है। इसी को लेकर किसान मुआवजे को लेकर काफी समय से प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके आलावा एक वीडियो सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था कि, पुलिस ने आधी रात को किसानों के घरों में घुसकर जमकर लाठियां बरसाईं. किसानों को बुरी तरह पीटा गया, जिसके बाद आज किसानों का गुस्सा फूटा और उनके द्वारा पुलिस कि गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। जिसके बाद अब वहां किसानों कि बात सुनने को लेकर चिराग पासवान पहुंचे थे।