Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
29-Dec-2022 09:25 PM
GAYA: बोधगया में एक चीनी महिला मिस सांग जियालॉन को गया पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस संबंध में गया की एसएसपी हरप्रीत कौर ने आयोजित प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि चीनी महिला के संबंध में पुलिस को यह सूचना मिली थी कि वह अपने निर्धारित अवधि से अधिक समय से भारत में रूकी हुई हैं। और वह कुछ दिनों पूर्व बोधगया में महापावन दलाई लामा की शिक्षा ग्रहण करने आई हुई हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला का पता लगाया। तब पता चला कि उक्त महिला बोधगया के एक गेस्ट हाउस में कुछ दिनों से रूकी हुई थी। महिला से हर बिन्दु पर पूछताछ किया गया और इनके पास से उपलब्ध दस्तावेजों की जांच की गई।
एसएसपी ने कहा कि उक्त महिला 19 अक्टूबर 2019 में पहली बार भारत आई थी। इस दौरान ये महापावन दलाई लामा की शिक्षा ग्रहण करने बोधगया आई थी। इसके उपरांत ये जनवरी 2020 को नेपाल गई फिर 4 दिन बाद 20 जनवरी 2020 को भारत आ गई। वीजा के शर्तों के अनुसार इन्हें लगातार 90 दिनों तक ही भारत में रहने की अनुमति थी, परन्तु इनके द्वारा इस शर्त का उल्लंघन किया गया।
इसका कारण पूछने पर महिला ने बताया कि ई-टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी और कोरोना के बाद वापस नहीं लौटी और भारत में सेंट्रल तिब्बत सावा एसोसिएशन मैक्लिाडगंज, हिमाचल प्रदेश में ही रह गई। दिनांक 22 दिसम्बर को ये महापावन दलाई लामा की शिक्षा ग्रहण करने बोधगया आई थी। नियमानुसार इन्हें एफआरआरओ कोलकाता के द्वारा लीव इंडिया नोटिस जारी किया गया है और इनके वीजा को कैंसिल कर दिया गया है। इन्हें एफआरआरओ दिल्ली के पास डिपोर्ट करने भेजा जा रहा है।