ब्रेकिंग न्यूज़

‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार

रक्षा मंत्री बोले...चीन को जवाब देने के लिए सेना है तैयार, हर कार्रवाई का देंगे करारा जवाब

17-Sep-2020 01:35 PM

DELHI: संसद में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बार फिर कहा कि चीन के किसी भी हरकत को जवाब देने के लिए हमारी सेना तैयार है. हम चीन के किसी भी जवाबी कार्रवाई का जवाब तुरंत दे सकते हैं.

कथनी और करनी में अंतर

रक्षा मंत्री ने कहा कि सीमा पर शांति बहाल को लेकर चीन के सात कई समझौते हुए हैं, लेकिन चीन के कथनी और करनी में बहुत फर्क है. हमारे सेना के जवानों ने चीन को काफी नुकसान पहुंचाया है. 

चुनौती से गुजर रहे हैं

राजनाथ सिंह ने कहा कि यह सच है कि हम लद्दाख में एक चुनौती के दौर से गुजर रहे हैं. लेकिन साथ ही मुझे भरोसा है कि हमारा देश और हमारे वीर जवान इस चुनौती पर खरे उतरेंगे. मैं इस सदन से अनुरोध करता हूं कि हम एक ध्वनि से अपनी सेनाओं की बहादुरी और उनके अदम्य साहस के प्रति सम्मान प्रदर्शित करें. इस सदन से दिया गया, एकता व पूर्ण विश्वास का संदेश, पूरे देश और पूरे विश्व में गूंजेगा, और हमारे जवान, जो कि चीनी सेनाओं से आंख से आंख मिलाकर अडिग खड़े हैं, उनमें एक नए मनोबल, ऊर्जा व उत्साह का संचार होगा. सदन को जानकारी है कि पिछले कई दशकों में चीन ने बड़े पैमाने पर इन्फ्रास्ट्रक्चर एक्टिविटी शुरू की है. जिससे बॉर्डर एरिया में उनकी तैनाती की क्षमता बढ़ी है. इसके जबाव में हमारी सरकार ने भी बॉर्डर इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास का बजट बढ़ाया है. जो पहले से लगभग दोगुना हुआ है.