गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
21-Sep-2020 07:11 PM
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग पूरी तैयारी में जुटा है. विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा बिहार दौरे पर आ रहे हैं. माना जा रहा है कि अगले 2 से 3 दिनों में तारीखों का एलान कर दिया जायेगा. निर्वाचन आयोग बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों को लेकर अंतिम रूप रेखा तैयार करने में जुटा हुआ है.
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने सोमवार को कहा कि कोरोना के प्रकोप के बाद से देश में होने वाले पहले विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग अगले 2-3 दिनों में बिहार का दौरा करेगा. इससे पहले राज्य में चुनाव तैयारियों का जायजा लेने के लिए चुनाव आयोग की टीम पिछले सप्ताह दो दिवसीय दौरे पर पटना आई थी. इस टीम में दो उप चुनाव आयुक्त सुदीप जैन और चन्द्र भूषण कुमार सहित दूसरे आला अधिकारी शामिल थे.
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बिहार दौरे के प्रस्तावित यात्रा को लेकर ये बातें दुनिया भर के 45 चुनाव प्रबंधन निकायों के प्रतिनिधियों के साथ एसोसिएशन ऑफ़ वर्ल्ड इलेक्शन बॉडीज (A-WEB) के वेबिनार में कही. उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की ओर से पहले ही विस्तृत दिशानिर्देश निर्धारित किये गए हैं. चुनाव प्रचार और वोटिंग के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना आवश्यक है. इसके अलाव सीनियर सिटीजन और कोरोना पेशेंट को लेकर भी नियम बनाये गए हैं.
सुनील अरोड़ा ने इस वेबिनार के उद्घाटन संबोधन में कहा कि इस आपातकाल की स्थिति में चुनाव कराना चुनौतीपूर्ण है. यह कार्यक्रम ‘Issues, Challenges and Protocols for Conducting Elections during Covid-19 : Sharing Country Experiences’ के विषय पर आधारित था. 45 देशों और 4 अंतर्राष्ट्रीय संगठनों (IDEA, IFES, A-WEB और ECE) के 120 से अधिक प्रतिनिधियों ने इस वेबिनार में भाग लिया.