ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश

बिहार : छुट्टी पर घर आए फौजी की हत्या, सुबह-सवेरे ऑटो में पड़ी मिली लाश

29-Jun-2021 09:09 AM

ARA : इस वक्त एक बड़ी खबर आरा से सामने आ रही है जहां अपराधियों ने एक सैनिक की गला दबाकर हत्या कर दी. इतना ही नहीं अपराधियों ने शव को ऑटो में पड़ा छोड़ दिया और भाग निकले. परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली तो कोहराम मच गया. इधर घटना की जानकारी होते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. 


मृतक फौजी की पहचान ईमादपुर के जनेश्वर यादव के 30 वर्षीय बेटे मुकेश कुमार के रूप में की गई है. मुकेश फौज में लांस नायक के पद पर मेरठ में पदस्थापित था. 13 जून को एक माह की छुट्टी पर घर आया था. परिजनों ने बताया कि रात करीब दस बजे भोजन करने के बाद मुकेश टहलने के लिए घर से बाहर निकला था. लेकिन घर नहीं लौटा. अहले सुबह घर से कुछ ही दूरी पर एक टेंपू में उसका शव पड़ा हुआ पाया गया. 


इधर घटना की जानकारी होते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को कुछ देर के लिए ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा. मामला शांत होने के बाद पुलिस ने मौके से शव को आरा भेजकर पोस्टमार्टम कराया. मृत फौजी के पिता ने कहा कि उनके बेटे की हत्या की गई है. उन्होंने पुलिस से अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए गुहार लगाई है. 


परिजनों ने बताया कि फौजी के गले मे सोने की चेन और लॉकेट गायब है. जबकि उसका मोबाइल फोन उसके पास से ही मिला है. परिजनों ने बताया कि शव के साथ चप्पल और गर्दन में फंसा गमछी फौजी का नहीं है. इधर पीरो अनुमंडल के डीएसपी अशोक कुमार आजाद ने बताया कि घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है. मृतक के पास से मोबाइल मिला है. फिलहाल सभी बिन्दुओं पर जांच चल रही है.